UPSSSC VDO Syllabus in Hindi 2025

UPSSSC VDO Syllabus in Hindi 2025: जानें ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न हिंदी में। इस आर्टिकल में हमने UPSSSC VDO Syllabus PDF डाउनलोड लिंक भी दिया है, जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा ग्रामीण विकास विभाग में काम करने वाले अधिकारियों की नियुक्ति के लिए ली जाती है। VDO का मुख्य कार्य गाँवों में विकास योजनाओं की निगरानी करना, सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाना और पंचायत स्तर पर प्रशासनिक सहयोग देना होता है।
अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित होने वाली ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए सबसे अहम है सही syllabus और exam pattern को समझना। इस आर्टिकल में हमने आपको UPSSSC VDO Syllabus 2025 का पूरा विवरण हिंदी में दिया और साथ ही PDF डाउनलोड लिंक भी दिया है जिसे आप सिर्फ एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी डिटेल जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़ें।
UPSSSC VDO Exam Pattern 2025 in Hindi
UPSSSC VDO परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनका अधिकतम अंक 300 है। परीक्षा में तीन विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जाते है- हिन्दी ज्ञान और लेखन क्षमता, सामान्य बुद्धि परीक्षण तथा सामान्य ज्ञान। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है और पूरी परीक्षा को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है, यानी हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक कट जाते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| हिन्दी ज्ञान और लेखन क्षमता | 50 | 100 | |
| सामान्य बुद्धि परीक्षण | 50 | 100 | 2 घंटे (120 मिनट) |
| सामान्य ज्ञान | 50 | 100 | |
| 150 | 300 |
UPSSSC VDO Syllabus in Hindi 2025
UPSSSC VDO Syllabus in Hindi 2025 में तीन मुख्य विषय शामिल हैं – हिन्दी ज्ञान और लेखन क्षमता, सामान्य बुद्धि परीक्षण और सामान्य ज्ञान। इन सभी विषयों का विषयवार विस्तृत सिलेबस निचे दिया गया है।
हिन्दी ज्ञान और लेखन क्षमता
सामान्य हिन्दी (General Hindi): इस भाग में अभ्यर्थियों से हिंदी भाषा का ज्ञान, समझ और लेखन क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों का स्तर हाई स्कूल या उसके समकक्ष परीक्षा के बराबर होगा। इसमें व्याकरण और भाषा से जुड़े कई महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल हैं जैसे-
- अलंकार, रस और समास
- पर्यायवाची और विलोम शब्द
- तत्सम और तद्भव
- संधियां और वाक्यांशों के लिए शब्द निर्माण
- लोकोक्तियां और मुहावरे
- वाक्य संशोधन
- लिंग, वचन, कारक और वर्तनी
- त्रुटि सुधार से जुड़े प्रश्न
- अनेकार्थी शब्द
सामान्य बुद्धि परीक्षण (General Intelligence)
इसमें उम्मीदवार की नई स्थिति को समझने की क्षमता, विभिन्न तत्वों का विश्लेषण और पहचान करने की क्षमता को परखना है। इस भाग के प्रश्न उम्मीदवार की समझ, निर्देशों का पालन करने की क्षमता, रिश्तों की पहचान, समानताएँ, निष्कर्ष निकालना और तर्कशील निर्णय आदि पर आधारित होंगे।
- सादृश्य (Analogies)
- वर्णमाला टेस्ट श्रृंखला (Alphabet Test Series)
- शब्दों का तार्किक अनुक्रम (Logical Sequence of Words)
- अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
- संख्या, रैंकिंग और समय अनुक्रम (Number, Ranking & Time Sequence)
- कोडिंग-डिकोडिंग (Coding & Decoding)
- दिशा ज्ञान परीक्षण (Direction Sense Test)
- अंशों से निष्कर्ष निकालना (Drawing Inferences from Passages)
- डेटा पर्याप्तता (Data Sufficiency)
- कथन – निष्कर्ष (Statement & Conclusion)
- कथन – तर्क (Statement & Arguments)
- तार्किक वेन आरेख (Logical Venn Diagrams)
- घड़ियाँ और कैलेंडर (Clocks & Calendars)
- लुप्त अक्षर सम्मिलित करना (Missing Letters)
- अल्फा-न्यूमेरिक अनुक्रम पहेली (Alpha-Numeric Sequence Puzzle)
- पहेली (Puzzles)
- स्थिति प्रतिक्रिया परीक्षण (Situation Reaction Test)
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
इस प्रश्न पत्र का यह भाग उम्मीदवारों की सामान्य ज्ञान की क्षमता को जाँचने के लिए है। इसमें उनके आसपास की जानकारी और समाज में उसके उपयोग की समझ को परखा जाएगा। इस टेस्ट में ऐसे प्रश्न होंगे जो वर्तमान घटनाओं, दैनिक जीवन से जुड़े विज्ञान, ऐतिहासिक और भौगोलिक तथ्यों पर आधारित होंगे। (विशेषकर भारत से संबंधित)।
- इतिहास (History)
- उत्तर प्रदेश की संस्कृति (Uttar Pradesh Culture)
- स्मारक (Monuments)
- भूगोल (Geography)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- करंट अफेयर्स (Current Affairs)
- उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान (GK of Uttar Pradesh)
- भारतीय राजनीति (Indian Polity)
| UPSSSC Official Website | Click Here |
| Syllabus Area | Syllabusarea.co.in |
इन्हे भी पढ़ें-
VDO बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
VDO (ग्राम विकास अधिकारी) बनने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC (कंप्यूटर कोर्स) या इसके समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
UPSSSC VDO का सिलेबस क्या है?
UPSSSC VDO सिलेबस में तीन भाग होते हैं – हिंदी ज्ञान, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान। इसमें हिंदी भाषा का ज्ञान, तर्कशक्ति, करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, विज्ञान और उत्तर प्रदेश से जुड़ा सामान्य ज्ञान शामिल है।
यूपी वीडीओ परीक्षा 2025 का पैटर्न क्या है?
UPSSSC VDO परीक्षा 2025 में कुल 150 प्रश्न होंगे, जो तीन भागों — हिंदी ज्ञान, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 2 अंक का होगा, यानि कुल 300 अंको का पेपर होगा, और गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा का कुल 2 घंटे की होगी।
UPSSSC VDO की तैयारी कैसे करें?
सबसे पहले इसके पुरे syllabusको समझें, फिर टॉपिक-वाइज तैयारी करें और मॉक टेस्ट लगाएं।





