|

BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF 2025

BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF 2025
BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF 2025

BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF 2025: जानें BSSC CGL परीक्षा का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न हिंदी में। इस आर्टिकल में हमने BSSC Graduate Level Syllabus in Hindi PDF 2025 का डाउनलोड लिंक भी दिया है, जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार सरकार की नौकरियों की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए BSSC CGL Exam 2025 एक अच्छा अवसर है। यह परीक्षा बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission – BSSC) द्वारा आयोजित की जाती है और इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना ज़रूरी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती की जाती है।

अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसका सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानना चाहिए। BSSC Graduate Level परीक्षा दो चरणों में होती है – Prelims (प्रारंभिक परीक्षा) और Mains (मुख्य परीक्षा)। Prelims में सामान्य अध्ययन, गणित, विज्ञान और तर्क क्षमता से प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि Mains में इसके साथ-साथ हिंदी भाषा और गहराई वाले प्रश्न शामिल होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको BSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का पूरा सिलेबस विस्तार से बताएँगे। इसमें आपको परीक्षा पैटर्न, विषयवार सिलेबस, और पीडीएफ डाउनलोड लिंक प्रोवाइड करेंगे जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप बिहार SSC CGL की तैयारी रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

BSSC CGL Exam Pattern 2025- Prelims

BSSC ग्रेजुएट लेवल प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न 4 अंक का होता है, यानी पूरी परीक्षा 600 अंकों की होती है। उम्मीदवारों को इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें सामान्य अध्ययन, गणित, सामान्य विज्ञान और तर्क क्षमता जैसे विषय शामिल रहते हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है मतलब प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटे जाते हैं।

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअंक (Marks)
सामान्य अध्ययन (General Studies)50200
सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics)50200
मानसिक क्षमता / तर्क (Mental Ability / Reasoning)50200
कुल (Total)150600
BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF 2025

BSSC CGL Syllabus in Hindi 2025- Prelims

BSSC ग्रेजुएट लेवल प्रीलिम्स परीक्षा में सवाल सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और तर्क क्षमता से पूछे जाते हैं। यह सिलेबस उम्मीदवार की सामान्य जानकारी, गणनात्मक योग्यता और लॉजिकल सोच को परखने के लिए बनाया गया है। इसका पूरा विषयवार सिलेबस नीचे दिया गया है।

सामान्य अध्ययन (General Studies)

(i) सम-सामयिक विषय (Current Affairs):

  • पुस्तकें (Books)
  • भारतीय भाषाएँ (Indian Languages)
  • लिपि (Scripts)
  • राजधानियाँ (Capitals)
  • मुद्रा (Currency)
  • राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (National/International Awards)
  • खेल-खिलाड़ी (Sports & Players)
  • वैज्ञानिक प्रगति (Scientific Progress)
  • महत्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events)

(ii) भारत और उसके पड़ोसी देश (India & its Neighboring Countries):

  • भारत का इतिहास, संस्कृति और भूगोल (History, Culture & Geography of India)
  • स्वतंत्रता आंदोलन (Freedom Movement)
  • राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान (Bihar’s Contribution in Freedom Struggle)
  • भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ (Agriculture & Natural Resources)
  • आर्थिक परिदृश्य (Economic Scenario)
  • भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था (Indian Constitution & Polity)
  • देश की राजनीतिक प्रणाली (Political System)
  • पंचायती राज (Panchayati Raj)
  • सामुदायिक विकास (Community Development)
  • पंचवर्षीय योजनाएँ (Five-Year Plans)
  • पड़ोसी देशों का इतिहास (History of Neighboring Countries)

सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics)

सामान्य विज्ञान (General Science):

  • भौतिक शास्त्र (Physics)
  • रसायन शास्त्र (Chemistry)
  • जीव विज्ञान (Biology)
  • भूगोल (Geography)

गणित (Mathematics):

  • संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न (Number System)
  • दशमलव और भिन्न (Decimals & Fractions)
  • पूर्ण संख्याओं का अभिकलन (Computation of Whole Numbers)
  • मूलभूत अंक गणितीय क्रियाएँ (Fundamental Arithmetical Operations)
  • संख्याओं के बीच परस्पर संबंध (Relationship Between Numbers)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • अनुपात तथा समानुपात (Ratio & Proportion)
  • औसत (Average)
  • लाभ और हानि (Profit & Loss)
  • ब्याज (Interest)

मानसिक क्षमता / तर्क (Mental Ability / Reasoning)

  • सादृश्य (Analogy)
  • समानता एवं भिन्नता (Similarity & Difference)
  • अवलोकन (Observation)
  • दृष्टि स्मृति (Visual Memory)
  • विभेद (Classification/Discrimination)
  • संबंध अवबोधन (Relationship Understanding)
  • अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetic Number Series)
  • मौलिक गणितीय तर्कशक्ति (Fundamental Mathematical Reasoning)
  • समस्या समाधान (Problem Solving)
  • विश्लेषण (Analytical Reasoning)
  • स्थान कल्पना (Space Visualization)
  • कूट लेखन एवं कूट व्याख्या (Coding & Decoding)

BSSC Inter Level Syllabus in Hindi 2025

BSSC CGL Exam Pattern 2025- Mains

BSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL Mains) में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर हिंदी भाषा (Hindi Language) का होता है, जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं और यह 400 अंक का होता है। दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, मानसिक क्षमता / तर्क (General Studies, General Science & Mathematics, Reasoning Ability) से संबंधित होता है, जिसमें कुल 150 प्रश्न होते हैं और यह 600 अंक का होता है। दोनों पेपर की समय अवधि लगभग 2 घंटे 15 मिनट है। कुल मिलाकर, परीक्षा में 250 प्रश्न होते हैं और यह 1000 अंकों का होता है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू होती है मतलब प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटे जाते हैं।

पेपर (Paper)विषय (Subjects)प्रश्नों की संख्याअंक (Marks)समय अवधि
पेपर-1हिंदी भाषा (Hindi Language)1004002 घंटे 15 मिनट
पेपर-2सामान्य अध्ययन (General Studies), सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics), मानसिक क्षमता / तर्क (Reasoning Ability)1506002 घंटे 15 मिनट
कुल (Total)2501000
BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF 2025

SSC MTS Syllabus in Hindi PDF 2025

BSSC CGL Syllabus in Hindi 2025- Mains

BSSC CGL Mains परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 हिंदी भाषा पर आधारित होता है, जबकि पेपर-2 में सामान्य अध्ययन, गणित, विज्ञान और तर्क क्षमता से सवाल पूछे जाते हैं। मेंस में पूछे जाने वाले दोनों पेपर्स का विस्तृत सिलेबस निचे दिया गया है।

पेपर- 1. हिंदी भाषा

  • समानार्थी और विलोम शब्द
  • शब्द भेद
  • विपरीत शब्द
  • रिक्त स्थान भरना
  • लुप्त वाक्य
  • वाक्यांश
  • अर्थ समझना
  • शुद्ध-अशुद्ध वाक्य और शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • मुहावरे-लोकोक्तियाँ
  • अपठित गद्यांश और काव्यांश का बोध

पेपर- 2. सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, मानसिक क्षमता / तर्क

सामान्य अध्ययन (General Studies)

(i) सम-सामयिक विषय (Current Affairs):

  • भारतीय भाषाएँ (Indian Languages)
  • लिपि (Scripts)
  • पुस्तकें (Books)
  • राजधानियाँ (Capitals)
  • मुद्रा (Currency)
  • राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (National/International Awards)
  • खेल-खिलाड़ी (Sports & Players)
  • वैज्ञानिक प्रगति (Scientific Progress)
  • महत्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events)

(ii) भारत और उसके पड़ोसी देश (India & its Neighboring Countries):

  • भारत का इतिहास, संस्कृति और भूगोल (History, Culture & Geography of India)
  • स्वतंत्रता आंदोलन (Freedom Movement)
  • राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान (Bihar’s Contribution in Freedom Struggle)
  • भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था (Indian Constitution & Polity)
  • देश की राजनीतिक प्रणाली (Political System)
  • पंचायती राज (Panchayati Raj)
  • सामुदायिक विकास (Community Development)
  • पंचवर्षीय योजनाएँ (Five-Year Plans)
  • भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ (Agriculture & Natural Resources)
  • आर्थिक परिदृश्य (Economic Scenario)
  • पड़ोसी देशों का इतिहास (History of Neighboring Countries)

सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Mathematics)

सामान्य विज्ञान (General Science):

  • भौतिक शास्त्र (Physics)
  • रसायन शास्त्र (Chemistry)
  • जीव विज्ञान (Biology)
  • भूगोल (Geography)

गणित (Mathematics):

  • संख्या पद्धति से संबंधित प्रश्न (Number System)
  • पूर्ण संख्याओं का अभिकलन (Computation of Whole Numbers)
  • दशमलव और भिन्न (Decimals & Fractions)
  • मूलभूत अंक गणितीय क्रियाएँ (Fundamental Arithmetical Operations)
  • संख्याओं के बीच परस्पर संबंध (Relationship Between Numbers)
  • प्रतिशत (Percentage)
  • अनुपात तथा समानुपात (Ratio & Proportion)
  • औसत (Average)
  • ब्याज (Interest)
  • लाभ और हानि (Profit & Loss)

मानसिक क्षमता / तर्क (Mental Ability / Reasoning)

  • सादृश्य (Analogy)
  • समानता एवं भिन्नता (Similarity & Difference)
  • विभेद (Classification/Discrimination)
  • अवलोकन (Observation)
  • दृष्टि स्मृति (Visual Memory)
  • संबंध अवबोधन (Relationship Understanding)
  • अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetic Number Series)
  • मौलिक गणितीय तर्कशक्ति (Fundamental Mathematical Reasoning)
  • कूट लेखन एवं कूट व्याख्या (Coding & Decoding)
  • स्थान कल्पना (Space Visualization)
  • समस्या समाधान (Problem Solving)
  • विश्लेषण (Analytical Reasoning)
BSSC Official WebsiteClick Here
Syllabus AreaSyllabusarea.co.in
BSSC CGL Syllabus in Hindi PDF

इन्हे भी पढ़ें-

बिहार सीजीएल परीक्षा का पाठ्यक्रम और पैटर्न क्या है?

BSSC CGL परीक्षा दो चरणों में होती है – Prelims और Mains। प्रीलिम्स में एक ही पेपर होता है जिसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और तर्कशक्ति से प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं मेन्स परीक्षा में दो पेपर होते हैं – पहला पेपर हिंदी भाषा का होता है और दूसरे पेपर में सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित व तर्कशक्ति से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।

बीएसएससी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के कुल अंक कितने हैं?

BSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा में प्रीलिम्स 600 अंकों का होता है जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद मेन्स परीक्षा होती है जिसमें दो पेपर शामिल हैं – पहला पेपर 400 अंकों का और दूसरा पेपर 600 अंकों का होता है। यानी मेन्स परीक्षा कुल 1000 अंकों की होती है।

क्या बीएसएससी सीजीएल में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, BSSC CGL परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है । इसमें हर सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाता है, इसलिए उम्मीदवार को सभी प्रश्नो का उत्तर सही-सही देना चाहिए।

बीएसएससी सीजीएल में कौन से विषय हैं?

बीएसएससी सीजीएल में कुल चार मुख्य विषय होते हैं – सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और तर्कशक्ति। मेन्स परीक्षा में इसके साथ एक अलग पेपर हिंदी भाषा का भी होता है।

बीएसएससी सीजीएल 2025 में कितनी रिक्तियां हैं?

बीएसएससी सीजीएल 2025 भर्ती के लिए आयोग ने कुल 1481 रिक्तियां जारी की हैं, जिनमें अलग-अलग विभागों के कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इसमें सबसे ज़्यादा पद सहायक अनुभाग पदाधिकारी (Assistant Section Officer) के लिए हैं, जो कुल 1064 हैं। इसके अलावा योजना सहायक (Planning Assistant) के 88 पद, कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक (Junior Statistical Assistant) के 5 पद, डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी (Data Entry Operator Grade-C) का 1 पद, लेखापरीक्षक/ऑडिटर (Auditor) निदेशालय अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी के 125 पद और सहकारी समितियों के लिए लेखापरीक्षक (Auditor for Cooperative Societies) के 198 पद शामिल हैं। इस तरह यह परीक्षा उम्मीदवारों को बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका देती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *