|

RRB NTPC 12th level syllabus in Hindi 2025 PDF

RRB NTPC 12th level syllabus in Hindi 2025
RRB NTPC 12th level syllabus in Hindi 2025

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF Download: जानिए रेलवे एनटीपीसी इंटर लेवल परीक्षा का पूरा सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और विषयवार टॉपिक्स डिटेल में। RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 in Hindi PDF यहां से डाउनलोड करें।

अगर आप रेलवे एनटीपीसी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर NTPC 12th Level Exam 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3058 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 से आवेदन शुरू कर सकते हैं और 27 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत 12th पास उम्मीदवारों को Commercial Cum Ticket Clerk, Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk Cum Typist, और Trains Clerk के पदों पर नियुक्त किया जायेगा।

अगर आप RRB NTPC 12th Level Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसका पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न समझना बहुत जरूरी है। रेलवे एनटीपीसी परीक्षा में चयन के लिए उम्मीदवारों को दो लिखित परीक्षाओं (CBT- 1 और CBT- 2) को पास करना पड़ता है। इसमें तीन मुख्य विषय होते हैं- General Awareness (सामान्य जागरूकता), Mathematics (गणित), और General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति)। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, जो की पद के अनुसार आयोजित की जाती है।

इस आर्टिकल में हमने सिलेबस, परीक्षा पैटर्न के साथ – साथ RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF Download Link भी दिया है, जिससे आप ऑफलाइन पढ़ने के लिए पूरा सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC 12th Level Recruitment overview 2025

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामआरआरबी एनटीपीसी 12वीं लेवल परीक्षा 2025
आयोजक संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पदों के नामवाणिज्य सह टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क, लेखा सह टंकक, कनिष्ठ लिपिक सह टंकक
कुल पदों की संख्या3058 पद
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण
आवेदन प्रारंभ तिथि28 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि27 नवंबर 2025
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), टाइपिंग टेस्ट, और दस्तावेज़ सत्यापन
मुख्य विषय (सिलेबस)सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
आधिकारिक वेबसाइटhttps://indianrailways.gov.in/
RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF

RRB NTPC 12th Level Exam Pattern 2025

RRB NTPC 12th Level Exam दो चरणों में आयोजित की जाती है – CBT 1 और CBT 2। दोनों परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होती हैं और इनमें Objective Type प्रश्न पूछे जाते हैं। सबसे पहले CBT 1 होता है, जिसमें 100 सवाल पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में गणित, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता है। CBT 1 में पास होने वाले उम्मीदवार ही CBT 2 की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। CBT 2 में 120 सवाल होते हैं जिन्हे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें भी वही विषय शामिल रहते हैं, परन्तु प्रश्नों का स्तर थोड़ा कठिन होता है। दोनों परीक्षाओं में हर गलत जवाब पर 1/3 नंबर कटते हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाता है, जो की पद के अनुसार आयोजित की जाती है। नीचे टेबल में RRB NTPC 12th Level Exam Pattern को विस्तार से समझाया गया है।

RRB NTPC 12th Level Exam Pattern 2025 – CBT 1

विषय का नामप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
सामान्य जागरूकता (General Awareness)4040
गणित (Mathematics)3030
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
(General Intelligence & Reasoning)
3030
कुल10010090 मिनट
RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – CBT 1

रेलवे NTPC CBT – 1 परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति से प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी विषयों का टॉपिक वाइज सिलेबस निचे दिया गया है-

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – सामान्य जागरूकता

  • सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10वीं सीबीएसई स्तर तक) – General Science and Life Science (up to 10th CBSE Level)
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ – Current Events of National and International Importance
  • भारत की कला और संस्कृति – Art and Culture of India
  • भारतीय साहित्य – Indian Literature
  • खेल और क्रीड़ा – Games and Sports
  • भारत के स्मारक और स्थान – Monuments and Places of India
  • भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम – History of India and Freedom Struggle
  • भारत और विश्व की भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल – Physical, Social & Economic Geography of India and the World
  • भारतीय राजनीति और शासन (संविधान एवं राजनीतिक प्रणाली) – Indian Polity and Governance (Constitution and Political System)
  • भारत का वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास (अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित) – General Scientific & Technological Developments (including Space & Nuclear Programmes)
  • कंप्यूटर और इसके अनुप्रयोग – Computer and Computer Applications
  • संयुक्त राष्ट्र एवं अन्य महत्वपूर्ण संगठन – United Nations and Other Important Organizations
  • सामान्य संक्षिप्तियाँ – Common Abbreviations
  • भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियाँ – Famous Personalities of India and the World
  • भारत और विश्व के पर्यावरणीय मुद्दे – Environmental Issues Concerning India and the World
  • भारत की परिवहन प्रणाली – Transport Systems in India
  • प्रमुख सरकारी योजनाएँ और ध्वजपोत कार्यक्रम – Important Government and Flagship Programs
  • भारतीय अर्थव्यवस्था – Indian Economy
  • भारत की वनस्पति और जीव – Flora and Fauna of India
  • भारत के सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन – Important Government and Public Sector Organizations of India

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – गणित

  • अंक प्रणाली – Number System
  • दशमलव – Decimals
  • भिन्न – Fractions
  • लघुत्तम समापवर्तक तथा महत्तम समापवर्तक – LCM and HCF
  • अनुपात एवं समानुपात – Ratio and Proportion
  • प्रतिशत – Percentage
  • क्षेत्रमिति – Mensuration (Area and Volume)
  • समय तथा कार्य – Time and Work
  • समय तथा दूरी – Time and Distance
  • सामान्य तथा चक्रवृद्धि ब्याज – Simple and Compound Interest
  • लाभ व हानि – Profit and Loss
  • सामान्य बीजगणित – Basic Algebra
  • ज्यामिति और त्रिकोणमिति – Geometry and Trigonometry
  • प्रारंभिक सांख्यिकी – Elementary Statistics
  • अन्य संबंधित विषय – Miscellaneous Topics Related to Quantitative Aptitude

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

  • अनुरूपता – Analogies
  • वर्णानुक्रम एवं संख्या श्रृंखला – Alphabetical and Number Series
  • कोडिंग और डिकोडिंग – Coding and Decoding
  • गणितीय संक्रियाएँ – Mathematical Operations
  • समानताएँ और अंतर – Similarities and Differences
  • संबंध – Relationships
  • विश्लेषणात्मक तर्क – Analytical Reasoning
  • युक्ति वाक्य – Syllogism
  • बिना क्रम के रखना (जंबलिंग) – Jumbling / Arrangement of Words and Sentences
  • वेन आरेख – Venn Diagrams
  • पहेली – Puzzle Test
  • आँकड़ा पर्याप्तता – Data Sufficiency
  • कथन–निष्कर्ष – Statement and Conclusion
  • कथन–निर्णय लेना – Statement and Decision Making
  • निर्णय – Decision Making
  • नक्शा – Map Interpretation
  • आलेखों की व्याख्या – Interpretation of Graphs and Charts
  • अन्य तर्कशक्ति आधारित प्रश्न – Other Logical Reasoning Topics

RRB NTPC 12th Level Exam Pattern 2025 – CBT 2

विषय का नामप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
सामान्य जागरूकता (General Awareness)5050
गणित (Mathematics)3535
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति
(General Intelligence & Reasoning)
3535
कुल12012090 मिनट
RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – CBT 2

रेलवे NTPC CBT – 2 परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति से प्रश्न पूछे जाते हैं। सभी विषयों का टॉपिक वाइज सिलेबस निचे दिया गया है-

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – सामान्य जागरूकता

हिंदीEnglish
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ, खेल और क्रीड़ा, भारत की कला और संस्कृति, भारतीय
साहित्य, भारत के स्मारक और स्थान, सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10 वीं सीबीएसई तक), भारत का
इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम, भारत और विश्व की भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल, भारतीय राजनीति और
शासन संविधान और राजनीतिक प्रणाली, भारत के सामान्य वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास सहित अंतरिक्ष और
परमाणु कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण संगठन, भारत और विश्व में बड़े पैमाने पर पर्यावरण के
मुद्दों, कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोग, सामान्य संक्षिप्तियों, भारत में परिवहन प्रणाली, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत
और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियाँ, ध्वजपोत (विशेष) सरकारी कार्यक्रम, भारत की वनस्पति और जीव, भारत के
महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन आदि।
Current Events of National and International Importance, Games and Sports, Art and Culture of India, Indian Literature, Monuments and Places of India, General Science and Life Science (up to 10th CBSE), History of India and Freedom Struggle, Physical, Social and Economic Geography of India and World, Indian Polity and Governance- constitution and political system, General Scientific and Technological Developments including Space and Nuclear Program of India, UN and Other important World Organizations, Environmental Issues Concerning India and World at Large, Basics of Computers and Computer Applications, Common Abbreviations, Transport Systems in India, Indian Economy, Famous Personalities of India and World, Flagship Government Programs, Flora and Fauna of India, Important Government and Public Sector Organizations of India etc.
RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – गणित

हिंदीEnglish
अंक प्रणाली, दशमलव, भिन्न, लघुत्तम समापवर्तक तथा महत्तम समापवर्तक, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय तथा कार्य, समय तथा दूरी,सामान्य तथा चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ व हानि, सामान्य बीज गणित, ज्यामिति और त्रिकोणमति, प्रारंभिक सांख्यिकी इत्यादि ।Number System, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportions, Percentage, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple and Compound Interest, Profit and Loss, Elementary Algebra, Geometry and Trigonometry, Elementary Statistics etc.
RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF

RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 – सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति

हिंदीEnglish
अनुरूपता, वर्णानुक्रम एवं संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, समानताएँ और अंतर, संबंध, विश्लेषणात्मक तक, युक्ति वाक्य, बिना क्रम के रखना (जंबलिंग),वेन आरेख, पहेली, आँकडापर्याप्तता, कथननिष्कर्ष, कथन निर्णय लेना, निर्णय, नक्शा, आलेखों की व्याख्या इत्यादि ।Analogies, Completion of Number and Alphabetical Series, Coding and Decoding, Mathematical Operations, Similarities and Differences, Relationships, Analytical Reasoning, Syllogism, Jumbling, Venn Diagrams, Puzzle, Data Sufficiency, StatementConclusion, Statement- Courses of Action, Decision Making, Maps, Interpretation of Graphs etc.
RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF

Computer Based Typing Skill Test (CBTST)

CBTST (टाइपिंग स्किल टेस्ट) केवल उन पदों के लिए होता है जहाँ टाइपिंग जरूरी है, जैसे – कनिष्ठ लिपिक सह टंकक (Junior Clerk cum Typist), लेखा सह टंकक (Accounts Clerk cum Typist)।
इसमें उम्मीदवार को कंप्यूटर पर निर्धारित समय में टाइप करना होता है —

  • अंग्रेज़ी में 30 शब्द प्रति मिनट (wpm) या
  • हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट (wpm)

यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है, यानी इसके अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है।

RRB NTPC 12th Level Selection Process 2025

आरआरबी एनटीपीसी 12वीं लेवल भर्ती प्रक्रिया कुल 4 चरणों में पूरी होती है —

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
    • यह पहला चरण होता है, जिसमें सभी अभ्यर्थी शामिल होते हैं।
    • इसमें 100 प्रश्न होते हैं जो गणित, सामान्य जागरूकता और तर्कशक्ति से पूछे जाते हैं।
  2. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
    • जो उम्मीदवार CBT-1 पास करते हैं, उन्हें CBT-2 में शामिल किया जाता है।
    • इसमें 120 प्रश्न होते हैं और कठिनाई स्तर थोड़ा अधिक होता है।
  3. टाइपिंग स्किल टेस्ट (Typing Skill Test)
    • यह चरण केवल क्लर्क और टंकक जैसे पदों के लिए होता है।
    • उम्मीदवारों को निर्धारित समय में अंग्रेज़ी या हिंदी में टाइपिंग करनी होती है।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सीय परीक्षण (Document Verification & Medical Test)
    • अंतिम चरण में सभी योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जांच और मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाता है।
RRB Official WebsiteClick Here
Syllabus Areasyllabusarea.co.in
RRB NTPC 12th Level Syllabus 2025 PDF

इन्हें भी पढ़ें-

आरआरबी एनटीपीसी इंटर लेवल का सिलेबस क्या है?

आरआरबी एनटीपीसी इंटर लेवल परीक्षा का सिलेबस तीन मुख्य विषयों पर आधारित है — सामान्य जागरूकता, गणित, और सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति। इन विषयों से जुड़े प्रश्न CBT-1 और CBT-2 दोनों परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

एनटीपीसी 12वीं स्तर की परीक्षा का पैटर्न क्या है?

एनटीपीसी 12वीं स्तर की परीक्षा दो चरणों में होती है — CBT-1 और CBT-2।
CBT-1 में 100 प्रश्न होते हैं और CBT-2 में 120 प्रश्न, दोनों में गणित, सामान्य जागरूकता और तर्कशक्ति के प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों परीक्षाओं की अवधि 90 मिनट होती है। इसमें हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

एनटीपीसी के लिए टाइपिंग स्पीड कितनी है?

एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट में उम्मीदवार को अंग्रेज़ी में 30 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइप करना जरूरी है। टेस्ट 10 मिनट का होता है और इसे पास करना अनिवार्य होता है, लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते।

एनटीपीसी में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

एनटीपीसी परीक्षा में तीन विषय होते हैं — सामान्य जागरूकता (General Awareness), गणित (Mathematics), और सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)। इन्हीं विषयों से प्रश्न CBT-1 और CBT-2 दोनों परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

क्या आरआरबी एनटीपीसी के लिए 12 वीं पास आवेदन कर सकता है?

हाँ, आरआरबी एनटीपीसी इंटर लेवल भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती खास तौर पर इंटरमीडिएट (10+2) योग्यता वाले पदों जैसे — Commercial Cum Ticket Clerk, Junior Clerk cum Typist, Accounts Clerk Cum Typist, और Trains Clerk आदि के लिए होती है।

एनटीपीसी में पासिंग मार्क्स क्या हैं?

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय किए गए हैं — सामान्य वर्ग (General) के लिए 40%, ओबीसी और एससी के लिए 30%, और एसटी के लिए 25% अंक जरूरी हैं। ये प्रतिशत CBT-1 और CBT-2 दोनों परीक्षाओं पर लागू होते हैं। परन्तु अंतिम चयन मेरिट लिस्ट में नाम आने पर ही होता है जिसके लिए कोई न्यूनतम अंक निर्धारित नही है।

रेलवे एनटीपीसी में चयन कैसे होता है?

आरआरबी एनटीपीसी में अंतिम चयन (Final Selection) उम्मीदवार के CBT-2 के अंकों, टाइपिंग स्किल टेस्ट, और दस्तावेज़ सत्यापन व मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। सभी चरणों को पास करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें उच्च अंक पाने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन होता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *