RRB JE Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB JE Syllabus in Hindi 2025: जानें आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का नया सिलेबस, विषयवार टॉपिक, एग्जाम पैटर्न और तैयारी टिप्स। यहाँ से RRB JE CBT 1 और CBT 2 का पूरा सिलेबस PDF डाउनलोड करें।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer), डिपो सामग्री अधीक्षक (Depot Material Superintendent) तथा रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (Chemical & Metallurgical Assistant) पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2569 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप RRB JE Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे पहले इसका पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जानना बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको RRB JE 2025 का पूरा सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में डिटेल से बताएंगे ताकि आप अपनी तैयारी को अच्छे से कर सकें।
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB JE Syllabus 2025 अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE) की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है – CBT 1 और CBT 2। इस आर्टिकल में हमने CBT 1 और CBT 2 दोनों के सिलेबस को विस्तार से बताया है। अगर आप RRB JE 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह पोस्ट आपके लिए काफी मददगार होगी। नीचे दिए गए लिंक से आप RRB JE Syllabus 2025 PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE Syllabus 2025- Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (JE), DMS, CMA |
| कुल पद | 2569 |
| विभाग | रेल मंत्रालय, भारत सरकार |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 30 नवंबर 2025 |
| परीक्षा का प्रकार | CBT 1 और CBT 2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) |
| चयन प्रक्रिया | CBT 1, CBT 2, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल परीक्षा |
| शैक्षणिक योग्यता | इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.indianrailways.gov.in |
RRB JE Exam Pattern 2025
- परीक्षा दो चरणों में होगी — CBT 1 और CBT 2।
- दोनों ही परीक्षाएँ कंप्यूटर आधारित (Online) होंगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- CBT 1 में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें 90 मिनट में हल करना होगा।
- CBT 2 में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिसकी समय सीमा 120 मिनट होगी।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
- चयन प्रक्रिया में CBT 1, CBT 2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
RRB JE Exam Pattern 2025- CBT 1
RRB JE Exam- CBT 1 में एक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान से प्रश्न शामिल होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और हर गलत उत्तर पर ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। यह परीक्षा 90 मिनट की होती है।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| गणित (Mathematics) | 30 | 30 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) | 25 | 25 |
| सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 15 | 15 |
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 30 | 30 |
| कुल (Total) | 100 | 100 |
RRB JE Syllabus in Hindi 2025– CBT 1
RRB JE Syllabus 2025 (CBT-1) में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता तथा सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं। इसका विस्तृत सिलेबस नीचे विस्तार से दिया गया है।
गणित (Mathematics)
| हिन्दी | English |
| संख्या प्रणालियाँ, बोडमास, दशमलव, भिन्न, लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्त्य, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप और टंकी। | Number systems, BODMAS, Decimals, Fractions, LCM and HCF, Ratio and Proportion, Percentages, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple and Compound Interest, Profit and Loss, Algebra, Geometry, Trigonometry, Elementary Statistics, Square Root, Age Calculations, Calendar & Clock, Pipes & Cistern. |
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
| हिन्दी | English |
| अनुक्रम, वर्णक्रम एवं संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय संक्रियाएँ, संबंध, युक्ति वाक्य, बिना क्रम के रखना (जंबलिंग), वेन आरेख, डेटा की व्याख्या एवं पर्याप्तता, निष्कर्ष एवं निर्णय, समानताएँ एवं अंतर, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, निर्देश, कथन – तर्क एवं पूर्वधारणाएँ आदि। | Analogies, Alphabetical and Number Series, Coding and Decoding, Mathematical operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Data Interpretation and Sufficiency, Conclusions and Decision Making, Similarities and Differences, Analytical reasoning, Classification, Directions, Statement – Arguments and Assumptions etc. |
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
| हिन्दी | English |
| समसामयिक घटनाओं का ज्ञान, भारतीय भूगोल, संस्कृति और भारत का इतिहास जिसमें स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय राजनीति और संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे, खेल, सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास आदि। | Knowledge of Current affairs, Indian geography, culture and history of India including freedom struggle, Indian Polity and constitution, Indian Economy, Environmental issues concerning India and the World, Sports, General Scientific and technological developments etc. |
सामान्य विज्ञान (General Science)
इस भाग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (कक्षा 10वीं तक के CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार) से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
RRB JE Exam Pattern 2025- CBT 2
RRB JE Exam- CBT 2 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें सामान्य जागरूकता, भौतिक और रसायन विज्ञान, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें, पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण की मूल बातें और तकनीकी (Technical) विषय यानी उम्मीदवार की इंजीनियरिंग शाखा से जुड़े टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। CBT 2 परीक्षा की अवधि 120 मिनट होती है। सभी प्रश्न बहुविकल्पी होते हैं और परीक्षा में गलत उत्तर देने पर ⅓ अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 15 | 15 |
| भौतिकी और रसायन विज्ञान (Physics & Chemistry) | 15 | 15 |
| कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें (Basics of Computers and Applications) | 10 | 10 |
| पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण की मूल बातें (Basics of Environment & Pollution Control) | 10 | 10 |
| तकनीकी क्षमताएं (Technical Abilities) | 100 | 100 |
| कुल (Total) | 150 | 150 |
| समय अवधि (Duration) | 120 मिनट (120 Minutes) | — |
RRB JE Syllabus in Hindi 2025– CBT 2
RRB JE Syllabus 2025 (CBT-2) उम्मीदवारों की तकनीकी और विषय आधारित समझ को परखने के लिए तैयार किया जाता है। इस परीक्षा में सामान्य जागरूकता, विज्ञान, कंप्यूटर, पर्यावरण और तकनीकी (Technical) विषय यानी उम्मीदवार की इंजीनियरिंग शाखा से जुड़े टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका विस्तृत सिलेबस नीचे विस्तार से बताया गया है।
सामान्य जागरूकता (General Awareness)
| हिन्दी | English |
| समसामयिक घटनाओं का ज्ञान, भारतीय भूगोल, संस्कृति और भारत का इतिहास (जिसमें स्वतंत्रता संग्राम शामिल है), भारतीय राजनीति और संविधान, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे, खेल, सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास आदि। | Knowledge of Current affairs, Indian geography, culture and history of India including freedom struggle, Indian Polity and Constitution, Indian Economy, Environmental issues concerning India and the World, Sports, General Scientific and Technological Developments etc |
कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें (Basics of Computers and Applications)
| हिन्दी | English |
| कंप्यूटर की संरचना; इनपुट और आउटपुट उपकरण; संग्रहण उपकरण; नेटवर्किंग; ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे विंडोज़, यूनिक्स, लिनक्स; एमएस ऑफिस; विभिन्न डेटा प्रतिनिधित्व; इंटरनेट और ईमेल; वेबसाइट्स और वेब ब्राउज़र्स; कंप्यूटर वायरस। | Architecture of Computers; input and Output devices; Storage devices, Networking, Operating System like Windows, Unix, Linux; MS Office; Various data representation; Internet and Email; Websites & Web Browsers; Computer Virus. |
पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण की मूल बातें (Basics of Environment & Pollution Control)
| हिन्दी | English |
| पर्यावरण की मूल बातें; पर्यावरण प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव और उसके नियंत्रण की रणनीतियाँ; वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण — उनके प्रभाव और नियंत्रण; कचरा प्रबंधन, वैश्विक तापन (Global Warming), अम्ल वर्षा (Acid Rain) और ओज़ोन परत में कमी (Ozone Depletion)। | Basics of Environment; Adverse effect of environmental pollution and control strategies; Air, water and Noise pollution, their effect and control; Waste Management, Global warming; Acid rain; Ozone depletion. |
भौतिकी और रसायन विज्ञान (Physics & Chemistry)
भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान: इस भाग में कक्षा 10वीं तक के CBSE पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न पूछे जाते हैं।
RRB JE Syllabus 2025- Technical Abilities
आरआरबी जेई परीक्षा में Technical Abilities सेक्शन सबसे ज़्यादा अंक वाला और महत्वपूर्ण भाग है। इसमें उम्मीदवार की अपनी इंजीनियरिंग शाखा से जुड़ी तकनीकी जानकारी, सिद्धांत और प्रैक्टिकल समझ से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। नीचे ब्रांच के अनुसार पूरा टेक्निकल सिलेबस दिया गया है।
नीचे PDF में RRB JE Techinical Syllabus का विषयवार टॉपिक्स विस्तार से दिया गया है, आप टेक्निकल सब्जेक्ट को विस्तार से समझने के लिए नीचे दिए गए PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB JE Syllabus for Mechanical & Allied Engineering 2025
- अभियांत्रिकी यांत्रिकी (Engineering Mechanics)
- पदार्थों की दृढ़ता (Strength of Materials)
- पदार्थ विज्ञान (Material Science)
- मशीनिंग (Machining)
- ग्राइंडिंग और फिनिशिंग प्रक्रिया (Grinding and Finishing Process)
- वेल्डिंग (Welding)
- मेट्रोलॉजी (Metrology)
- तरल यांत्रिकी और हाइड्रोलिक मशीनरी (Fluid Mechanics and Hydraulic Machinery)
- तापीय अभियांत्रिकी (Thermal Engineering)
- औद्योगिक प्रबंधन (Industrial Management)
RRB JE Syllabus for Civil & Allied Engineering 2025
- निर्माण सामग्री (Building Materials)
- भवन निर्माण (Building Construction)
- अभियांत्रिकी यांत्रिकी (Engineering Mechanics)
- उपसंरचना का निर्माण (Construction of Substructure)
- अधिसंरचना का निर्माण (Construction of Superstructure)
- भवन आरेखन (Building Drawing)
- भवन परिष्करण (Building Finishes)
- भवन रखरखाव (Building Maintenance)
- कंक्रीट प्रौद्योगिकी (Concrete Technology)
- सर्वेक्षण (Surveying)
- कंप्यूटर सहायित डिज़ाइन (Computer Aided Design)
- भू-तकनीकी अभियांत्रिकी (Geo Technical Engineering)
- संरचनाओं का यांत्रिकी (Mechanics of Structures)
- द्रव यांत्रिकी (Hydraulics)
- सिंचाई अभियांत्रिकी (Irrigation Engineering)
- संरचनाओं का सिद्धांत (Theory of Structures)
- कंक्रीट संरचना का डिज़ाइन (Design of Concrete Structure)
- स्टील संरचनाओं का डिज़ाइन (Design of Steel Structures)
- परिवहन अभियांत्रिकी (Transportation Engineering)
- राजमार्ग अभियांत्रिकी (Highway Engineering)
- पर्यावरण अभियांत्रिकी (Environmental Engineering)
- अनुमान और लागत निर्धारण (Estimating and Costing)
- अनुबंध और लेखा (Contracts and Accounts)
RRB JE Syllabus for Electrical & Allied Engineering 2025
- विद्युत अभियांत्रिकी की मूल अवधारणाएँ (Basic Concepts of Electrical Engineering)
- परिपथ नियम (Circuit Law)
- चुंबकीय परिपथ (Magnetic Circuit)
- ए.सी. के मूल सिद्धांत (AC Fundamentals)
- विद्युत मशीनें (Electrical Machines)
- समकालिक मशीनें (Synchronous Machines)
- उत्पादन, प्रसारण और वितरण (Generation, Transmission and Distribution)
- मापन और माप उपकरण (Measurement and Measuring Instruments)
- विद्युत ऊर्जा का उपयोग (Utilization of Electrical Energy)
- अनुमान और लागत निर्धारण (Estimation and Costing)
- मूल इलेक्ट्रॉनिक्स (Basic Electronics)
RRB JE Syllabus for Electronics & Allied Engineering 2025
- इलेक्ट्रॉनिक अवयव और सामग्री (Electronic Components & Materials)
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और परिपथ (Electronic Devices and Circuits)
- डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स (Digital Electronics)
- रेखीय एकीकृत परिपथ (Linear Integrated Circuit)
- इलेक्ट्रॉनिक मापन (Electronic Measurements)
- माइक्रोप्रोसेसर और माइक्रोकंट्रोलर (Microprocessors and Microcontrollers)
- संचार अभियांत्रिकी (Communication Engineering)
- डेटा संचार और नेटवर्क (Data Communication and Network)
- कंप्यूटर प्रोग्रामिंग (Computer Programming)
- मूल विद्युत अभियांत्रिकी (Basic Electrical Engineering)
Syllabus for CMA Exam Group 2025
- मापन (Measurements)
- ऊष्मा (Heat)
- प्रकाश (Light)
- ध्वनि (Sound)
- यांत्रिकी (Mechanics)
- विद्युत और वैद्युत चुंबकत्व (Electricity & Electromagnetism)
- चुंबकत्व (Magnetism)
- आधुनिक भौतिकी (Modern Physics)
- इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार (Electronics and Communications)
- पदार्थ (Matter)
- रासायनिक अभिक्रियाएँ (Chemical Reactions)
- परमाणु संरचना (Atomic Structure)
- अम्ल, क्षार और लवण (Acids, Bases & Salts)
- तत्वों का आवर्त वर्गीकरण (Periodic Classification of Elements)
- रासायनिक बंधन (Chemical Bonding)
- पर्यावरण रसायन (Environmental Chemistry)
- कार्बन और उसके यौगिक (Carbon and its Compounds)
- धातुकर्म (Metallurgy)
RRB JE Selection Process 2025
RRB JE में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के अनुसार होता है-
- CBT 1 (प्रारंभिक परीक्षा)
- CBT 2 (मुख्य परीक्षा)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षा
| RRB Official Website | Click Here |
| Syllabus Area | syllabusarea.co.in |
इन्हे भी पढ़ें-
रेलवे जेई का सिलेबस क्या है?
रेलवे जेई (RRB JE) परीक्षा का सिलेबस दो भागों में होता है — CBT 1 और CBT 2। CBT 1 में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता जैसे विषय शामिल होते हैं। वहीं CBT 2 में सामान्य जागरूकता, भौतिक और रसायन विज्ञान, कंप्यूटर और अनुप्रयोगों की मूल बातें, पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण की मूल बातें और तकनीकी (Technical) विषय यानी उम्मीदवार की इंजीनियरिंग शाखा से जुड़े टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं।
रेलवे में जेई की योग्यता क्या होनी चाहिए?
रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
क्या आरआरबी जेई में नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, RRB JE परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाते हैं, जबकि सही उत्तर पर 1 अंक दिया जाता है।
आरआरबी जेई में कितने पेपर होते हैं?
RRB JE परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं – CBT 1 और CBT 2। पहला पेपर (CBT 1) सामान्य विषयों पर आधारित होता है, जबकि दूसरा पेपर (CBT 2) सामान्य विषयों के साथ – साथ तकनीकी और इंजीनियरिंग विषयों से जुड़ा होता है। दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट लिया जाता है।





