WBSSC Group D Syllabus 2025 PDF Download

WBSSC Group D Syllabus 2025 in Hindi – जानिए WBSSC Group D परीक्षा 2025 का विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। यहाँ से WBSSC Group D Syllabus PDF 2025 डाउनलोड करें मात्र एक क्लिक में।
अगर आप WBSSC Group D परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसका पूरा सिलेबस (Syllabus) और एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern) समझना बहुत जरूरी है। इस परीक्षा का आयोजन पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) द्वारा किया जाता है। पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के सहायता प्राप्त और प्रायोजित स्कूलों में 5488 ग्रुप D पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रक्रिया गैर-शिक्षण स्टाफ (Non-Teaching Staff) के अंतर्गत की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 3 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग द्वारा यह परीक्षा राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (State Level Selection Test – SLST) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होती है और इसमें कुल 45 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा के लिए 1 घंटा का समय निर्धारित है।
इस परीक्षा में मुख्य रूप से तीन विषय शामिल होते हैं —
- सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
- सामान्य अध्ययन एवं करंट अफेयर्स (Current Affairs)
- अंकगणित (Arithmetic)
अगर आप WBSSC Group D Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें हमने विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स दिए हैं जो आपकी की परीक्षा तैयारी को और भी मज़बूत बनाएंगे।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | WBSSC Group D Exam 2025 |
| आयोजक संस्था | पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) |
| पद का नाम | Group D (Non-Teaching Staff) |
| कुल पद | 5488 |
| कुल प्रश्न | 45 अंक |
| कुल विषय | सामान्य ज्ञान, सामयिकी, अंकगणित |
| भाषा | अंग्रेजी और बंगाली |
| परीक्षा का प्रकार | ऑब्जेक्टिव (MCQ) आधारित |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.westbengalssc.com/ |
WBSSC Group D Exam Pattern 2025
WBSSC Group D परीक्षा एक लिखित परीक्षा (Written Test) होती है, जिसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव (MCQ) टाइप के होते हैं। इसमें कुल 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा के लिए 1 घंटा का समय निर्धारित है।
| विषय (Subject) | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 15 | 15 |
| करंट अफेयर्स (Current Affairs) | 15 | 15 |
| अंकगणित (Arithmetic) | 15 | 15 |
| कुल (Total) | 45 प्रश्न | 45 अंक |
WBSSC Group C Syllabus 2025 PDF Download
WBSSC Group D Syllabus 2025
WBSSC Group D Syllabus 2025 में ऐसे टॉपिक शामिल हैं जिनसे आपकी सामान्य जानकारी, करंट अफेयर्स और गणित की समझ को परखा जाएगा। नीचे WBSSC Group D Syllabus 2025 का पूरा विवरण विस्तार से दिया गया है।
WBSSC Group D Syllabus 2025- General Knowledge (सामान्य ज्ञान)
इस भाग में उम्मीदवार की सामान्य जानकारी और उसके सामाजिक उपयोग की समझ को परखा जाएगा। इसमें ऐसे प्रश्न शामिल होंगे जो आसपास के वातावरण और समाज से संबंधित ज्ञान का मूल्यांकन करें।
WBSSC Group D Syllabus 2025- Current Affairs (करंट अफेयर्स)
- वर्तमान घटनाओं और दैनिक जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों की जानकारी पर आधारित प्रश्न।
- पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य राज्यों के खेल, इतिहास, संस्कृति और भूगोल से जुड़े प्रश्न भी शामिल होंगे।
WBSSC Group D Syllabus 2025- Arithmetic (अंकगणित)
- Number System (संख्या पद्धति)
- Simplification (सरलीकरण)
- Decimals (दशमलव)
- Fractions (भिन्न)
- LCM (लघुत्तम समापवर्त्य)
- HCF (महत्तम समापवर्तक)
- Average (औसत)
- Ratio and Proportion (अनुपात और समानुपात)
- Percentage (प्रतिशत)
- Profit and Loss (लाभ और हानि)
- Discount (छूट)
- Simple Interest (सरल ब्याज)
- Time and Work (समय और कार्य)
- Time and Distance (समय और दूरी)
WBSSC Group D Exam Perpetration Tips
- सबसे पहले पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और अच्छे से समझे कि आप को किस विषय पर ज्यादा फोकस करना है।
- रोज़ाना 5–6 घंटे पढ़ाई का समय तय करें और हर विषय के लिए निश्चित समय बाँटें।
- करंट अफेयर्स के लिए रोज़ अख़बार या ऐप से महत्वपूर्ण खबरें पढ़ें, खासकर पश्चिम बंगाल से जुड़ी।
- सामान्य ज्ञान के लिए इतिहास, भूगोल, संविधान और विज्ञान के बेसिक टॉपिक दोहराएं।
- हर हफ्ते कम से कम 2 मॉक टेस्ट दें और अपने स्कोर का विश्लेषण करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें ताकि परीक्षा के पैटर्न की समझ बने।
- कठिन टॉपिक को नोट्स बनाकर बार-बार रिवीजन करें।
- रोज़ 10–15 करंट अफेयर्स के प्रश्न हल करें ताकि अपडेट बने रहें।
- परीक्षा के समय मानसिक शांति बनाए रखें और आत्मविश्वास रखें।
- हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद लें ताकि एकाग्रता बनी रहे।
| WBSSC Official Website | Click Here |
| Syllabus Area | syllabusarea.co.in |
इन्हे भी पढ़ें-
WBSSC Group D परीक्षा में कौन-कौन से विषय पूछे जाते हैं?
WBSSC Group D परीक्षा में तीन विषय शामिल हैं – सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और अंकगणित। हर विषय से 15 प्रश्न पूछे जाते हैं।
WBSSC Group D परीक्षा में कुल कितने प्रश्न होते हैं?
इस परीक्षा में कुल 45 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।
WBSSC Group D प्रश्न पत्र किस भाषा में आता है?
प्रश्न पत्र हिंदी और बंगाली दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है ताकि सभी अभ्यर्थी आसानी से समझ सकें।
WBSSC Group D परीक्षा का पैटर्न क्या है?
WBSSC Group D परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में आयोजित की जाती है, जिसमें कुल 45 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है, यानी कुल अंक 45 होते हैं। परीक्षा की समयावधि 1 घंटा (60 मिनट) होती है। प्रश्न तीन विषयों से पूछे जाते हैं – सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और अंकगणित।






