UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi 2025

UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi 2025
UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi 2025

UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi 2025: जानें UPSSSC PET Exam 2025 का विषयवार सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम। UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi डाउनलोड करें मात्र एक क्लिक में।

UPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test) एक प्रारंभिक परीक्षा है जिसे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो राज्य सरकार के Group ‘C’ पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं। PET पास करने के बाद उम्मीदवार को विभिन्न मुख्य परीक्षाओं (Mains Exams) के लिए पात्र माना जाता है। इस परीक्षा का उद्देश्य आवेदकों की सामान्य योग्यता और बुनियादी ज्ञान का आकलन करना है।

अगर आप भी UPSSSC के अंतर्गत होने वाली भर्तियों में आवेदन करना चाहते हैं और नौकरी पाना चाहते हैं तो, सबसे पहले आपको PET पास करना होगा। इस परीक्षा में इतिहास, भूगोल, संविधान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी, अंग्रेज़ी और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। पूरा सिलेबस 10वीं स्तर के विषयों पर आधारित होता है, जिससे उम्मीदवार की बेसिक नॉलेज और मानसिक योग्यता का आकलन किया जाता है। PET पास करने के बाद ही अभ्यार्थी मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।

इस आर्टिकल में हमने UPSSSC PET Syllabus2025 को विषयवार विस्तार से बताया है — जैसे कि इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, सामान्य विज्ञान, और करंट अफेयर्स के प्रमुख टॉपिक्स। साथ ही नीचे परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों की संख्या, अंक वितरण और सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड लिंक भी प्रोवाइड कराया है।

UPSSSC PET Syllabus in Hindi 2025- Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामUPSSSC PET (Preliminary Eligibility Test)
आयोग का नामउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा स्तरराज्य स्तरीय (State Level)
आवेदन पात्रतान्यूनतम 10वीं पास
परीक्षा का प्रकारऑब्जेक्टिव टाइप (Multiple Choice Questions)
कुल प्रश्न100 प्रश्न
कुल अंक100 अंक
अवधि (Duration)2 घंटे
नकारात्मक अंकन (Negative Marking)1/4 अंक प्रत्येक गलत उत्तर पर कटेंगे
भाषा माध्यमहिंदी और अंग्रेज़ी दोनों
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in
UPSSSC PET Syllabus – UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi 2025

UPSSSC PET Exam Pattern 2025

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
भारतीय इतिहास (Indian History)55
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)55
भूगोल (Geography)55
भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)55
भारतीय संविधान और सार्वजनिक प्रशासन
(Indian Constitution & Public Administration)
55
सामान्य विज्ञान (General Science)55
प्रारम्भिक अंकगणित (Elementary Arithmetic)55
सामान्य हिंदी (General Hindi)55
सामान्य अंग्रेज़ी (General English)55
तर्कशक्ति और मानसिक योग्यता (Reasoning & Mental Ability)55
करंट अफेयर्स (Current Affairs)1010
सामान्य जागरूकता (General Awareness)1010
अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण1010
ग्राफ़ की व्याख्या एवं विश्लेषण1010
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण1010
कुल 100 प्रश्न100 अंक
UPSSSC PET Syllabus – UPSSSC PET Syllabus PDF in Hindi 2025
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, यानी कुल 100 अंक।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice Questions) होंगे।
  • परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) की होगी।
  • हर गलत उत्तर पर ¼ अंक (0.25) काटे जाएंगे।
  • प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे।

UPSSSC PET Syllabus in Hindi 2025

UPSSSC PET Syllabus कई विषयों पर आधारित होता है, ताकि उम्मीदवार की सामान्य जानकारी और योग्यता को अच्छी तरह से परखा जा सके। इस परीक्षा में इतिहास, भूगोल, संविधान, गणित, तर्कशक्ति, हिंदी, अंग्रेज़ी और करंट अफेयर्स जैसे कई विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे UPSSSC PET Syllabus 2025 विस्तार से दिया गया है।

1. भारतीय इतिहास (Indian History)

  • सिन्धु घाटी की सभ्यता
  • वैदिक संस्कृति
  • बौद्ध धर्म: गौतम बुद्ध (जीवनी एवं शिक्षाएँ)
  • जैन धर्म: महावीर (जीवनी एवं शिक्षाएँ)
  • मौर्य वंश: सम्राट अशोक
  • गुप्त वंश: समुद्र गुप्त, चन्द्र गुप्त द्वितीय
  • हर्षवर्द्धन
  • राजपूत काल
  • सुल्तनत काल
  • मुगल साम्राज्य
  • मराठा
  • ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
  • ब्रिटिश राज का सामाजिक – आर्थिक प्रभाव

2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)

  • स्वतंत्रता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष
  • स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन: महात्मा गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
  • क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
  • विधायी सुधार तथा भारतीय शासन अधिनियम, 1935
  • भारत छोड़ो आंदोलन, आज़ाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

3. भूगोल (Geography)

  • भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल
    • नदियाँ तथा नदीयों की घाटी
    • भूजल संसाधन
    • पर्वत, पहाड़ियाँ तथा हिमनद
    • मरुस्थल और शुष्क क्षेत्र
    • वन
    • खनिज संसाधन (विशेषकर भारत में)
  • भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल
  • जलवायु तथा मौसम
  • टाइम ज़ोन (Time Zone)
  • जनसंख्यकीय परिवर्तन तथा प्रवास (Demographic Change & Migration)

4. भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)

  • भारतीय अर्थव्यवस्था (1947 से 1991 तक)
    • योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएँ
    • मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास: निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
    • हरित क्रांति
    • दूध विकास एवं ऑपरेशन फ्लड
    • बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
  • वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
  • वर्ष 2014 के पश्चात के आर्थिक सुधार
    • कृषि सुधार
    • ढांचागत सुधार
    • श्रम सुधार
    • आर्थिक सुधार
    • जीएसटी

5. भारतीय संविधान और लोक प्रशासन (Indian Constitution & Public Administration)

  • भारतीय संविधान
    • भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएँ
    • राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत
    • मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
    • संसदीय प्रणाली
    • संघीय प्रणाली, संघ एवं केन्द्रशासित प्रदेश, केन्द्र-राज्य संबंध
    • न्यायिक ढांचा – सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन
  • स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज संस्थाएँ

6. सामान्य विज्ञान (General Science)

  • प्रारम्भिक भौतिक विज्ञान
  • प्रारम्भिक रसायन विज्ञान
  • प्रारम्भिक जीव विज्ञान

7. प्रारम्भिक गणित (Mathematics)

  • प्रतिशत
  • पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव
  • औसत
  • साधारण अंकगणितीय समीकरण
  • वर्ग एवं वर्गमूल
  • घातांक एवं घात

8. तर्कशक्ति और मानसिक योग्यता (Reasoning & Mental Ability)

  • वृहत्त एवं लघु
  • क्रम एवं रैंकिंग
  • संबंध
  • समूह से भिन्न को अलग करना
  • कैलेंडर एवं घड़ी
  • कारण और प्रभाव
  • कोडिंग-डिकोडिंग (संख्या तथा अक्षर)
  • निगमनात्मक तर्क/कथन विश्लेषण एवं निर्णय

9. करंट अफेयर्स (Current Affairs)

  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
  • खेल, पुरस्कार, विज्ञान और तकनीकी समाचार
  • हाल की सरकारी योजनाएँ और नियुक्तियाँ

10. सामान्य जागरूकता (General Awareness)

  • भारत के पड़ोसी देश
  • देश, राजधानी एवं मुद्रा
  • भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश
  • भारतीय संसद, राज्यसभा, लोकसभा और विधानमंडल, विधान परिषद
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारत की कला एवं संस्कृति
  • भारत एवं विश्व के खेल
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
  • प्रसिद्ध पुस्तकें और लेखक
  • पुरस्कार एवं विजेता
  • जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण

11. सामान्य हिंदी (General Hindi)

  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची शब्द
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द
  • लिंग
  • समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • सामान्य अशुद्धियाँ
  • लेखक और रचनाएँ (गद्य एवं पद्य)

12. सामान्य अंग्रेज़ी (General English)

  • अंग्रजी व्याकरण
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न

13. अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण

2 गद्यांश- प्रत्येक पर 5 प्रश्न

14. ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण

2 ग्राफ – प्रत्येक पर 5 प्रश्न

15. तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण

2 तालिकाएं – प्रत्येक पर 5 प्रश्न

UPSSSC Official WebsiteClick Here
Syllabus Areasyllabusarea.co.in
UPSSSC PET Syllabus –

इन्हे भी पढ़ें-

यूपी PET का सिलेबस क्या है?

यूपी PET सिलेबस में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेज़ी, तर्कशक्ति, करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल और भारतीय संविधान जैसे विषय शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें अपठित हिंदी गद्यांश, ग्राफ एवं तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण भी पूछे जाते हैं। यह सिलेबस 10वीं स्तर के विषयों पर आधारित होता है।

पेट कितने साल तक मान्य है?

UPSSSC PET परीक्षा का स्कोर तीन वर्ष (3 year) तक के लिए मान्य रहता है। यानी PET पास करने के बाद आप अगले तीन साल तक आयोग द्वारा निकाली गई विभिन्न Group ‘C’ भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं।

पेट में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

UPSSSC PET परीक्षा में कुल 13 विषय होते हैं। इनमें इतिहास, भूगोल, संविधान, गणित, तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी और करंट अफेयर्स जैसे विषय शामिल हैं जो उम्मीदवार की सामान्य योग्यता और ज्ञान का मूल्यांकन करते हैं।

PET पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

PET पास करने के बाद उम्मीदवार को UPSSSC द्वारा आयोजित Group ‘C’ भर्तियों में भाग लेने का मौका मिलता है। इसके तहत क्लर्क, लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, फॉरेस्ट गार्ड, टेक्निकल असिस्टेंट जैसी नौकरियाँ मिल सकती हैं। PET सिर्फ एक प्रारम्भिक परीक्षा है जो सरकारी नौकरी की तैयारी का पहला और ज़रूरी चरण है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *