SSC Stenographer syllabus PDF in Hindi – Download

SSC Stenographer Syllabus 2025 in Hindi : इस आर्टिकल में हमने SSC Stenographer परीक्षा का सिलेबस, एग्ज़ाम पैटर्न, विषयवार टॉपिक्स और तैयारी टिप्स हिंदी में दिया है। अगर आप SSC Steno Grade C और D की तैयारी कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और टाइपिंग या शॉर्टहैंड में आपकी अच्छी पकड़ है, तो SSC Stenographer परीक्षा आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। इस परीक्षा का आयोजन हर साल Staff Selection Commission (SSC) द्वारा किया जाता है, जिसके माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी कार्यालयों में Grade ‘C’ और Grade ‘D’ पदों पर भर्ती की जाती है।
SSC Stenographer परीक्षा दो चरणों में पूरी होती है — Computer Based Test (CBT) और Skill Test। CBT में उम्मीदवार की जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस की समझ को परखा जाता है। CBT में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। स्किल टेस्ट में उम्मीदवार की शॉर्टहैंड स्पीड और टाइपिंग की स्पीड को परखा जाता है। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में पास होना जरूरी है।
इस आर्टिकल में हम आपको SSC Stenographer Syllabus 2025 in Hindi की पूरी जानकारी। यहाँ आप परीक्षा का पैटर्न, विषयवार टॉपिक्स और कुछ उपयोगी तैयारी टिप्स भी जानेंगे, जो आपको परीक्षा में सफलता पाने में मदद करेंगे। नीचे हमने इसका सिलेबस पीडीऍफ़ लिंक भी दिया है जिसे आप आसानी से डौन्लोडकर सकते हैं।
SSC Stenographer Exam Pattern 2025- परीक्षा पैटर्न
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning) | 50 | 50 |
| सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 50 | 50 |
| अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ (English Language & Comprehension) | 100 | 100 |
| कुल | 200 | 200 |
- एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
- परीक्षा मुख्य रूप से तीन विषयों पर आधारित होती है।
- सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)
- सामान्य जागरूकता (General Awareness)
- अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ (English Language & Comprehension)
- परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 200 अंको के होते हैं। इसमें प्रत्येक प्रश्न 1 नम्बर का होता है।
- परीक्षा की कुल अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होती है।
- गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
- CBT पास करने वाले उम्मीदवारों को Skill Test in Stenography के लिए बुलाया जाता है।
SSC CPO Syllabus in Hindi pdf 2025
SSC Stenographer Syllabus in Hindi 2025
एसएससी स्टेनोग्राफर का सिलेबस तीन विषयों पर आधारित होता है। नीचे सभी विषयों का सिलेबस विस्तार से बताया गया है।
General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति)
- समानता और भिन्नता (Analogies, Similarities & Differences)
- निर्णय लेना (Decision Making)
- समस्या समाधान (Problem Solving)
- स्थानिक कल्पना (Space Visualization)
- विश्लेषण और निर्णय क्षमता (Analysis & Judgement)
- दृश्य स्मृति (Visual Memory)
- अवलोकन की क्षमता (Discriminating Observation)
- अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
- अंकगणितीय श्रेणी (Arithmetical Number Series)
- संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts)
- गैर-मौखिक श्रेणी (Non-Verbal Series)
- मौखिक और आकृतिगत वर्गीकरण (Verbal & Figure Classification)
- अमूर्त विचारों और प्रतीकों से संबंधित प्रश्न (Abstract Ideas & Symbols)
- अंकगणितीय गणना और अन्य विश्लेषणात्मक कार्य (Arithmetical Computation & Analytical Functions)
General Awareness (सामान्य जागरूकता)
- वर्तमान घटनाएँ (Current Events)
- भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न (Questions Relating to India & Neighboring Countries)
- दैनिक जीवन से संबंधित सामान्य ज्ञान (Matters of Everyday Observation)
- इतिहास (History)
- खेल (Sports)
- भूगोल (Geography)
- आर्थिक परिदृश्य (Economic Scene)
- संस्कृति (Culture)
- भारतीय संविधान (Indian Constitution)
- सामान्य राजनीति (General Polity)
- वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research)
English Language & Comprehension (अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ)
- अंग्रेज़ी भाषा की समझ की जाँच (Understanding of English Language)
- शब्दावली का ज्ञान (Vocabulary)
- व्याकरण (Grammar)
- शुद्ध प्रयोग (Correct Usage)
- वाक्य संरचना (Sentence Structure)
- विपरीतार्थक शब्द (Antonyms)
- समानार्थक शब्द (Synonyms)
- लेखन क्षमता की जाँच (Writing Ability)
SSC Stenographer Skill Test- स्किल टेस्ट
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा (CBT) में पास होते हैं, केवल वही उम्मीदवार स्किल टेस्ट के लिए बुलाए जाते हैं। यह परीक्षा केवल Qualifying Nature की होती है, यानी इसमें प्राप्त अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाते, लेकिन इस परीक्षा को पास करना जरूरी होता है। आयोग (SSC) अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए Qualifying Standards तय करता है।
इस टेस्ट में उम्मीदवारों को 10 मिनट की डिक्टेशन (Dictation) दी जाती है, जो अंग्रेज़ी या हिंदी भाषा में होती है।
- Stenographer Grade ‘C’ के लिए डिक्टेशन की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) होती है।
- Stenographer Grade ‘D’ के लिए स्पीड 80 शब्द प्रति मिनट (w.p.m.) रखी जाती है।
उम्मीदवारों को डिक्टेशन के बाद उसे कंप्यूटर पर टाइप करना होता है, जिसे Transcription कहा जाता है। इस प्रक्रिया के लिए समय सीमा निम्नानुसार होती है —
- Stenographer Grade ‘D’ के लिए टाइपिंग टेस्ट: 50 मिनट (English) / 65 minutes (Hindi)
- Stenographer Grade ‘C’ के लिए टाइपिंग टेस्ट: 40 minutes (English) / 55 Minutes (Hindi)
यह परीक्षा उम्मीदवार की शॉर्टहैंड स्पीड, सटीकता और टाइपिंग दक्षता को जांचने के लिए आयोजित की जाती है।
SSC Stenographer Exam 2025 के लिए तैयारी टिप्स-
- सिलेबस को अच्छे से समझें: सबसे पहले परीक्षा का पूरा सिलेबस और पैटर्न पढ़ें ताकि पता चले कि कोण सा सब्जेक्ट कितने नंबर का अत है और किन टॉपिक्स पर ज़्यादा फोकस करना है।
- अपनी स्ट्रेंथ और कमजोरी को पहचाने: सिलेबस को पढ़ने के बाद अपनी ताकत और कमजोरी को पहचाने और उसी के हिसाब से टाइम टेबल बनाएं।
- जिस सब्जेक्ट में आप खुद को कमजोर महसूस करते हैं उनके लिए एक्स्ट्रा टाइम निकाले और उसकी प्रैक्टिस करें।
- नियमित प्रैक्टिस करें: रोज़ाना इंग्लिश ग्रामर, रीजनिंग और करंट अफेयर्स की प्रैक्टिस करें। इससे स्पीड और सटीकता दोनों बढ़ती हैं।
- मॉक टेस्ट दें: ऑनलाइन मॉक टेस्ट और पिछले साल के पेपर हल करें ताकि टाइम मैनेजमेंट बेहतर हो।
- शॉर्टहैंड स्पीड पर ध्यान दें: डिक्टेशन की रोज़ प्रैक्टिस करें। ग्रेड C के लिए 100 w.p.m. और ग्रेड D के लिए 80 w.p.m. स्पीड ज़रूरी है।
- गलतियों का विश्लेषण करें: हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियाँ नोट करें और उन्हें दोबारा रिपीट न होने दें।
- अंग्रेज़ी सुधारें: डेली न्यूज़पेपर या इंग्लिश आर्टिकल पढ़ें ताकि Vocabulary और Comprehension स्ट्रॉन्ग बने।
| SSC Official website | Click Here |
| Our Website | syllabusarea.co.in |
| SSC Stenographer syllabus PDF Download | Click Here |
इन्हें भी पढ़ें-
स्टेनोग्राफर का सिलेबस क्या है?
SSC Stenographer परीक्षा का सिलेबस तीन विषयों पर आधारित होता है — General Intelligence & Reasoning, General Awareness, और English Language & Comprehension। इसके बाद उम्मीदवारों को Skill Test in Stenography देना होता है, जो qualifying nature की होती है।
स्टेनोग्राफर में कितने एग्जाम होते हैं?
इस परीक्षा में दो चरण होते हैं — Computer Based Test (CBT) और Skill Test। पहले CBT में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं और फिर पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट (टाइपिंग/डिक्टेशन) के लिए बुलाया जाता है।
SSC स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी होती है?
SSC Stenographer Grade ‘C’ की सैलरी लगभग ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह तक होती है, जबकि Grade ‘D’ की सैलरी ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह तक रहती है। सैलरी के साथ DA, HRA और अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
स्टेनोग्राफर परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?
हाँ, इस परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है, इसलिए जवाब सोच-समझकर देना चाहिए।
SSC Stenographer परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (10+2) पास होना जरूरी है। साथ ही शॉर्टहैंड और टाइपिंग में दक्षता होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए शॉर्टहैंड अनिवार्य नहीं है परन्तु परीक्षा में सफल होने के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग दोनों ही बहुत जरूरी हैं।






