|

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus in Hindi 2025 – Exam Pattern & PDF Download

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus in Hindi 2025
Uttarakhand Nursing Officer Syllabus in Hindi 2025

Uttarakhand Nursing Officer Syllabus in Hindi 2025 – अगर आप Uttarakhand Nursing Officer Exam 2025 की तैयारी कर रहे हो, तो सबसे पहले आपको इसका सही सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और मार्किंग सिस्टम समझना जरूरी है। इस आर्टिकल में हमने आपको UKMSSB Nursing Officer Exam 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे – परीक्षा पैटर्न, सब्जेक्ट वाइज सिलेबस, मार्किंग स्कीम, चयन प्रक्रिया और स्टडी टिप्स के बारे में विस्तार से बताया है।

UKMSSB (उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 587 पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्क्षुक उम्मीदवार 27 नवंबर 2025 से बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तारीख 27 दिसंबर 2025 है। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सिलेबस को ध्यान से पढ़ें। ये सिलेबस ऑफिसियल नोटिफिकेशन से लिया गया है।

आपकी सुविधा के लिए हमने नीचे Uttarakhand Nursing Officer Syllabus PDF Download Link भी दिया है।

UKMSSB Nursing Officer Syllabus 2025: ओवरव्यू

जानकारीविवरण
भर्ती संगठनउत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB)
पद का नामनर्सिंग ऑफिसर
विभागचिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखंड
कुल पद587 पद
परीक्षा प्रकारऑफलाइन (OMR आधारित)
प्रश्न प्रकारवस्तुनिष्ठ (Objective/MCQ)
निगेटिव मार्किंग0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग
कुल अंक200 अंक
पेपर की संख्यापेपर-1: नर्सिंग विषय
पेपर-2: सामान्य हिंदी + सामान्य ज्ञान + सामान्य अध्ययन
समय अवधि3 घंटे (180 मिनट)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा + दस्तावेज़ सत्यापन
आधिकारिक वेबसाइटukmssb.org
Uttarakhand Nursing Officer Syllabus and Exam Overview 2025

Uttarakhand Nursing Officer Exam Pattern 2025

UKMSSB Nursing Officer Exam 2025 कुल दो पेपर होंगे। इसमें एक पेपर नर्सिंग विषय से संबंधित होगा और दूसरा पेपर जनरल हिंदी, सामान्य ज्ञान, और सामान्य अध्ययन से। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों को मिलाकर परीक्षा 200 Marks की होगी। दोनों पेपरों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे (180 मिनट) का समय दिय जायेगा। यह पूरा एग्जाम Objective Type (MCQ) फॉर्मेट में होगा। पेपर में 1 / 4 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू है।

UKMSSB Nursing Officer Exam में दो पेपर शामिल हैं-

Paperविषय (Subject)प्रश्न (Questions)अंक (Marks)
Paper-1Nursing Subject (Diploma/Degree में अलग-अलग)100100
Paper-2जनरल हिंदी + सामान्य ज्ञान + सामान्य अध्ययन100100
Uttarakhand Nursing Officer Syllabus & Exam Pattern 2025

Paper-1: Diploma Holder Nursing Syllabus 2025– सिलेबस और मार्क्स

डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों के लिए नीचे दिए गए विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे: यहाँ किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और वे कितने मार्क्स के होंगे इसकी जानकारी टेबल में दी गयी है।

विषयकुल प्रश्न और अंक
नर्सिंग फाउंडेशन10
मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग15
साइकोलॉजी10
न्यूट्रीशन एंड बायोकेमिस्ट्री10
मैटरनल हेल्थ नर्सिंग10
चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग10
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग15
मेंटल हेल्थ नर्सिंग20
Uttarakhand Nursing Officer Syllabus and Exam Pattern 2025 – Diploma Holder

Paper-1: Degree Holder (BSC Nursing) Syllabus 2025 – सिलेबस और मार्क्स

डिग्री छात्रों के लिए नीचे दिए गए विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे: यहाँ किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और वे कितने मार्क्स के होंगे इसकी जानकारी टेबल में दी गयी है।

विषयकुल प्रश्न और अंक
नर्सिंग फाउंडेशन15
नर्सिंग एजुकेशन10
नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन10
नर्सिंग रिसर्च एवं स्टैटिस्टिक्स10
मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग10
न्यूट्रीशन एंड बायोकेमिस्ट्री05
मैटरनल हेल्थ नर्सिंग10
चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग10
कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग10
मेंटल हेल्थ नर्सिंग10
Uttarakhand Nursing Officer Syllabus and Exam Pattern 2025 – Degree Holder

Paper-2

Uttarakhand Nursing Officer Paper- 2 Exam Pattern

पेपर -2 दोनों उम्मीदवारों (डिप्लोमा और डिग्री छात्रों) के लिए सामान है। इसमें जनरल हिंदी, सामान्य ज्ञान, और सामान्य अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे हमने इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में टेबल में बताया है। कौन से विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे और वो कितने नंबर के होंगे इसकी जानकारी टेबल में दी गई है।

विषयकुल प्रश्नकुल अंक
सामान्य हिंदी2020
सामान्य ज्ञान4040
सामान्य अध्ययन4040
Uttarakhand Nursing Officer Syllabus and Exam Pattern 2025 – Degree and Diploma Holder

Uttarakhand Nursing Officer Paper- 2 Syllabus

यहाँ पेपर- 2 के सभी विषयों का सिलेबस टॉपिक वाइज दिया है – ये पूरा सिलेबस ऑफिसियल नोटिफिकेशन 2025 पर आधारित है।

सामान्य हिंदी (General Hindi)

  • हिन्दी वर्णमाला (स्पेलिंग)
  • विश्लेषण
  • शुद्ध–अशुद्ध
  • विराम चिन्ह
  • हिंदी अंक
  • शब्द संरचना
  • वर्ण, अक्षर, उपसर्ग, प्रत्यय
  • संज्ञा, सर्वनाम
  • विशेषण, क्रिया–विशेषण
  • क्रिया, लिंग, वचन, कारक
  • शब्द भंडार : तत्सम, तद्भव, देशज, आगत (भारतीय व विदेशी भाषाओं से आए शब्द)
  • एकार्थी, अनेकार्थी
  • विपरीतार्थी (विलोम)
  • पर्यायवाची
  • संधि
  • वाक्य–शुद्धि
  • मुहावरे
  • लोकोक्तियाँ

सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

उत्तराखंड GK (Uttarakhand General Knowledge)

  • भौगोलिक परिचय (Geographical Introduction)
  • इतिहास (History)
  • अर्थव्यवस्था (Economy)
  • संस्कृति (Culture)
  • पर्यटन (Tourism)
  • परिवहन (Transport)
  • लोकगायन (Folk Music)
  • साहित्यिक आंकड़े एवं अन्य विविध विषय (Literary Facts & Miscellaneous Topics)

देश–विदेश से संबंधित विषय (National & International Topics)

  • भौगोलिक परिचय (Geographical Introduction)
  • इतिहास (History)
  • अर्थव्यवस्था (Economy)
  • संस्कृति (Culture)
  • पर्यटन (Tourism)
  • परिवहन (Transport)
  • सांस्कृतिक आँकड़े एवं अन्य विविध विषय (Cultural Facts & Miscellaneous Topics)

अन्य सामान्य ज्ञान विषय (Other General Knowledge Topics)

  • राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएँ (National & International Sports Events)
  • पुस्तकें (Books)
  • लेखक (Authors)
  • गायक (Singers)
  • इतिहासकार आदि (Historians etc.)

सामान्य विज्ञान (General Science)

सामान्य अध्ययन (General Studies)

हिंदी टॉपिकEnglish Meaning
बौद्धिक क्रियाIntellectual Activity
सामान्यीकृत बुद्धिGeneralized Intelligence
गुणात्मक एवं मात्रात्मक तार्किक शक्तिQualitative & Quantitative Reasoning Ability
गणितीय योग्यताMathematical Ability
शब्दिक एवं अशाब्दिक तार्किक शक्तिVerbal & Non-Verbal Reasoning Ability
मूर्त एवं अमूर्त तार्किक शक्तिConcrete & Abstract Reasoning Ability
आगमन, अप्रत्ययन एवं अनुमानों को समझनाUnderstanding Inductive, Deductive & Inferential Reasoning
समानताओं एवं असमानताओं का पता लगानाIdentifying Similarities & Dissimilarities

Uttarakhand Nursing Officer Selection Process – चयन प्रक्रिया

Uttarakhand Nursing Officer के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (Written Test) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा।

Uttarakhand Nursing Officer Preparation Tips 2025 – तैयारी टिप्स

  • सिलेबस को समझें और विभाजित करें: सबसे पहले, नर्सिंग और गैर-नर्सिंग (GK/GS/हिंदी) विषयों के सिलेबस को अच्छी तरह से समझें और उसे प्राथमिकता के आधार पर मजबूत और कमजोर हिस्सों में बाँट लें।
  • टाइम टेबल बनाएं: दोनों भागों (नर्सिंग और गैर-नर्सिंग) को रोजाना पर्याप्त समय दें। रिवीजन के लिए भी कम से कम 1 – 2 घंटे का समय निर्धारित करें।
  • उत्तराखंड GK और सामान्य अध्ययन पर विशेष ध्यान दें: सामान्य ज्ञान सेक्शन में उत्तराखंड से संबंधित प्रश्न अधिक होते हैं, इसलिए इसके इतिहास, भूगोल और संस्कृति पर खास फोकस करें। इन दोनों सब्जेक्ट से कुल 80 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • MCQ आधारित पुस्तकों से अभ्यास करें: अपने GNM/B.Sc. नर्सिंग की मूल पाठ्यपुस्तकों से अवधारणाओं को मजबूत करें और MCQ आधारित अभ्यास पुस्तकों से नियमित रूप से प्रैक्टिस करें।
  • मॉक टेस्ट और PYQs को हल करें: परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQs) और फुल-लेंथ मॉक टेस्ट को नियमित रूप से हल करें। हफ्ते में दो बार जरूर करें।
  • GK के लिए ऑडियो बुक का भी इस्तेमाल अच्छा रहेगा, इससे रिवीजन में आसानी होगी।

महत्वपूर्ण लिंक

UKMSSB Official WebsiteClick Here
Our Websitesyllabusarea.co.in

Uttarakhand Nursing Officer Exam 2025 में कितने पेपर होंगे हैं?

इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे – Paper-1 (Nursing Subject) और Paper-2 (Hindi, General Knowledge और General Studies)। दोनों मिलाकर परीक्षा 200 अंकों की होती है।

Uttarakhand Nursing Officer Exam की टाइमिंग क्या है?

पूरी परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होती है। इसी समय में दोनों पेपर पूरे करने होंगे हैं।

उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर में पेपर – 2 का सिलेबस क्या है?

पेपर- 2 में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर 100 नंबर का होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

UKMSSB Nursing Officer Exam में निगेटिव मार्किंग है क्या?

हाँ, परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू है, इसमें हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएँगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *