Bihar SSC Stenographer Syllabus 2025

Bihar SSC Stenographer Syllabus 2025: जानें बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर का विषयवार सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट की पूरी जानकारी। इस आर्टिकल में हमने BSSC stenographer syllabus pdf download 2025 का लिंक भी दिया है जिसे आप सिर्फ एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar SSC) हर साल विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षाएँ आयोजित करता है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण परीक्षा है Bihar SSC Stenographer Exam 2025, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं। अगर आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझ लें।
Bihar SSC Stenographer परीक्षा में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट से गुजरना पड़ता है। इसमें जनरल नॉलेज, गणित, विज्ञान और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Bihar SSC Stenographer Syllabus 2025 और Exam Pattern की पूरी जानकारी हिंदी में देंगे। साथ ही आपको यह भी बताएँगे कि स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकता है।
Bihar SSC Stenographer Exam Pattern 2025
Bihar SSC Stenographer की परीक्षा में लिखित परीक्षा और स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट होता है। स्टेनोग्राफर पद के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह प्रश्न सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और तर्कशक्ति (Reasoning) से पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है यानी पूरी परीक्षा 600 अंकों की होती है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी एवं टाइपिंग स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| सामान्य अध्ययन (General Studies) | 50 | 200 | |
| सामान्य विज्ञान एवं गणित (General Science & Math) | 50 | 200 | |
| तर्कशक्ति / रीजनिंग (Reasoning Ability) | 50 | 200 | |
| कुल (Total) | 150 | 600 | 2 घंटे 15 मिनट |
Bihar SSC Stenographer Syllabus 2025
Bihar SSC Stenographer Syllabus 2025 में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सभी विषयों का विस्तृत सिलेबस नीचे दिया गया है।
Bihar SSC Stenographer Syllabus 2025- सामान्य अध्ययन
इस भाग में ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जो उम्मीदवार की आस-पास के वातावरण, समाज और वर्तमान घटनाओं की जानकारी को परखते हैं। इसमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, भारत और पड़ोसी देशों का इतिहास, भूगोल, संस्कृति और राजनीति शामिल होते हैं। साथ ही बिहार राज्य और उसके योगदान से जुड़े विषय भी पूछे जाते हैं।
- वैज्ञानिक प्रगति (Scientific Progress)
- राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (National/International Awards)
- भारतीय भाषाएँ (Indian Languages)
- पुस्तकें (Books)
- लिपि (Scripts)
- राजभाषा (Official Language)
- मुद्रा (Currency)
- खेल-कूद (Sports)
- महत्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events)
- भारत और पड़ोसी देश: इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक स्थिति, स्वतंत्रता आंदोलन (India and Neighboring Countries: History, Culture, Geography, Economic Status, Freedom Movement)
- भारतीय कृषि और प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ (Major Features of Indian Agriculture and Natural Resources)
- भारत का संविधान एवं राज्य व्यवस्था (Constitution of India and State System)
- राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजनाएँ (Political System, Panchayati Raj, Community Development, Five-Year Plans)
- राष्ट्रीय आंदोलन में बिहार का योगदान (Contribution of Bihar in the National Movement)
Bihar SSC Stenographer Syllabus 2025- सामान्य विज्ञान एवं गणित
इस भाग में सवाल सामान्य विज्ञान और गणित के बारे में पूछे जाएंगे, जो मैट्रिक (10वीं) स्तर तक की जानकारी पर आधारित होंगे।
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- भौतिक शास्त्र (Physics)
- रसायन शास्त्र (Chemistry)
- जीव विज्ञान (Biology)
- भूगोल (Geography)
- कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान (Basic Computer Knowledge)
- वर्ड प्रोसेसिंग (Word Processing)
- गणित (Mathematics)
- संख्या प्रणाली से संबंधित प्रश्न (Questions related to Number System)
- पूर्ण संख्याओं का अभिकलन (Arithmetic of Whole Numbers)
- दशमलव और भिन्न (Decimals and Fractions)
- संख्याओं के बीच परस्पर संबंध (Relationship between Numbers)
- मूलभूत अंकगणितीय क्रियाएं (Basic Arithmetic Operations)
- प्रतिशत (Percentage)
- अनुपात एवं समानुपात (Ratio and Proportion)
- औसत (Average)
- ब्याज (Interest)
- लाभ और हानि (Profit and Loss)
Bihar SSC Stenographer Exam Pattern 2025- रीजनिंग
- सादृश्य (Analogy)
- समानता एवं भिन्नता (Similarity and Difference)
- स्थान कल्पना (Spatial Visualization)
- समस्या समाधान (Problem Solving)
- विश्लेषण (Analysis)
- दृश्य स्मृति (Visual Memory)
- भेद (Discrimination)
- अवलोकन (Observation)
- संबंध अवबोधन (Relationship Understanding)
- अंक गणितीय तर्कशक्ति (Arithmetic Reasoning)
- अंक गणितीय संख्या श्रंखला (Arithmetic Number Series)
- कूट लेखन एवं कूट व्याख्या (Coding and Decoding)
- श्रंखला (Series)
- वर्गीकरण (Classification)
- दर्पण प्रतिविंब (Mirror Image)
- छुपी हुई आकृति (Hidden Figure)
- चित्र मैट्रिक्स (Picture Matrix)
- कागज काटना (Paper Cutting)
- समूह छवियां (Group Images)
- आकार निर्माण व्यूक्स और पासा (Shape Construction Views and Dice)
- सादृश्यता (Analogy)
- विश्लेषणात्मक तर्क (Analytical Reasoning)
- जल प्रतिविंब (Water Reflection)
- प्रतिलिपि पूर्ण करना (Completion of Pattern)
- कागज के मोड़ (Paper Folding)
- नियम पहचान (Rule Detection)
- डॉट स्थिति (Dot Position)
- चित्र गठन एवं विश्लेषण (Figure Formation and Analysis)
स्टेनोग्राफी और टाइपिंग स्किल टेस्ट
इस परीक्षा में टाइपिंग और टंकण (typing) की गति और सही तरीके से लिखने की क्षमता को परखा जाता है। इसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखने की आवश्यकता होती है। हिंदी और अंग्रेजी श्रुतिलेख (dictation) के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से कुल 320 शब्द लिखवाए जाएंगे, जिसके लिए 4 मिनट मिलेंगे और फिर 2 मिनट extra मिलेंगे ताकि कोई गलती सुधार सको। शुद्धिकरण के बाद टंकण के लिए कुल 20 मिनट का समय मिलेगा।
टाइपिंग के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाएगा। हिंदी टाइपिंग के लिए Remington Gail Keyboard Layout में Mangal Font का प्रयोग किया जाएगा। हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से 300 शब्द 10 मिनट में टाइप करने होंगे। अंग्रेजी टाइपिंग के लिए “UTF-8” Under English (US) Keyboard Layout का प्रयोग किया जाएगा और इसमें भी 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से 10 मिनट में 300 शब्द टाइप करने होंगे।
| विषय (Topic) | हिंदी टाइपिंग | अंग्रेजी टाइपिंग |
|---|---|---|
| कीबोर्ड लेआउट | Remington Gail Keyboard Layout | “UTF-8” Under English (US) Keyboard Layout |
| फॉन्ट | Mangal Font | नहीं लागू |
| टाइपिंग स्पीड | 30 शब्द प्रति मिनट | 30 शब्द प्रति मिनट |
| टाइप करने के शब्द | 300 शब्द | 300 शब्द |
| समय | 10 मिनट | 10 मिनट |
| उपकरण | कंप्यूटर | कंप्यूटर |
| आवश्यकताएँ | Mangal font और Remington Gail layout का उपयोग जरूरी | UTF-8 और English US layout का उपयोग जरूरी |
Typing शुरू करने से पहले सही Keyboard Layout चुन सकते हो, लेकिन बीच में layout बदलने पर typed सामग्री गलत भी हो सकती है। इस तरह अभ्यर्थी की टाइपिंग गति और accuracy को अच्छे से परखा जाता है।
| BSSC Official Website | Click Here |
| Syllabus Area | syllabusarea.co.in |
इन्हें भी पढ़ें-
स्टेनोग्राफर के लिए कितनी गति चाहिए?
हिंदी और अंग्रेजी श्रुतिलेख (dictation) के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से कुल 320 शब्द लिखवाए जाएंगे, जिसके लिए 4 मिनट मिलेंगे और फिर 2 मिनट extra मिलेंगे ताकि कोई गलती सुधार सको। शुद्धिकरण के बाद टंकण के लिए कुल 20 मिनट का समय मिलेगा।
बिहार एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का सिलेबस क्या है?
बिहार SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे।। इसके अलावा शॉर्टहैंड टेस्ट और टंकण परीक्षा भी होती है। शॉर्टहैंड में 80 WPM की स्पीड होनी चाहिए। हिंदी टाइपिंग में 30 WPM की स्पीड और अंग्रेजी टाइपिंग में भी 30 WPM की स्पीड होनी जरूरी है।
एसएससी के लिए टाइपिंग टेस्ट क्या है?
हिंदी और अंग्रेजी श्रुतिलेख (dictation) के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति से कुल 320 शब्द लिखवाए जाएंगे। हिंदी टाइपिंग में 30 WPM की स्पीड और अंग्रेजी टाइपिंग में भी 30 WPM की स्पीड होनी जरूरी है।
क्या स्टेनोग्राफर परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती है?
बिहार SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होती। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाती है।
BSSC Stenographer Vacancy 2025
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने वर्ष 2025 के लिए स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 432 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 सितंबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





