Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026

Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026
Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026

Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026: बिहार विधान परिषद DEO सिलेबस 2026 की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें। प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग (स्किल टेस्ट) की पूरी डिटेल हिंदी में।

बिहार विधान परिषद DEO सिलेबस 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो बिहार विधान परिषद (Bihar Vidhan Parishad – BVP) में डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator – DEO) पद पर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस लेख में आपको DEO भर्ती 2026 से जुड़ी चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, प्रारंभिक परीक्षा का पूरा सिलेबस, स्किल टेस्ट, और तैयारी टिप्स के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है।

बिहार विधान परिषद DEO भर्ती 2026 – नोटिफिकेशन

बिहार विधान परिषद (BVP), बिहार सरकार ने वर्ष 2025 के लिए DEO पदों पर भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 2026 में कराई जाएगी। इस नोटिफिकेशन के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator – DEO) के कुल 35 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 नवंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं।

बिहार विधान परिषद DEO भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

बिहार विधान परिषद DEO भर्ती में चयन दो चरणों पर आधारित होगी –

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) – यह परीक्षा OMR आधारित वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होगी। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता की जाँच करना है। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट में नहीं जोड़ा जाएगा, बल्कि यह केवल क्वालिफाइंग होगी।
  2. पद-विशिष्ट कौशल जाँच (Post Specific Skill Test) – प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। DEO पद के लिए यही चरण सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंतिम मेरिट सूची स्किल टेस्ट के अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।

Bihar Vidhan Parishad DEO Exam 2026- प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा के लिए से रेलेटेड जानकरी नीचे टेबल में दी गयी है –

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य अध्ययन40160
सामान्य विज्ञान एवं गणित30160
मानसिक क्षमता एवं तर्कशक्ति30160
कुल100400
Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026

प्रारंभिक परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective / MCQ) प्रकार की होगी
  • इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे
  • परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएँगे
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी
  • परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी
  • प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा

Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026- पाठ्यक्रम

नीचे हमने सभी विषयों से पूछे जाने वाले टॉपिक्स के बारे में विस्तार से बताया है,यह पूरा सिलेबस BVP (बिहार विधान परिषद) द्वारा जारी नोटिफिकेशन से लिया गे है।

विषयमुख्य टॉपिक्स
सामान्य अध्ययनसम-सामयिक विषय (राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय), राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, खेल-खिलाड़ी, वैज्ञानिक प्रगति, भारत और इसके पड़ोसी देशों का इतिहास, भारत और बिहार का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, भारतीय संविधान एवं राजनीतिक प्रणाली, भारत के संवैधानिक एवं संसदीय प्रणाली का उद्भव एवं क्रमिक विकास, आर्थिक परिदृश्य/कृषि तथा प्राकृतिक संसाधनों की प्रमुख विशेषताएँ, पंचायती राज, पंचवर्षीय योजनाएँ, सामुदायिक विकास, भारत का स्वतंत्रता आन्दोलन और आन्दोलन में बिहार का योगदान।
सामान्य विज्ञानविज्ञान: भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान
गणितसंख्या पद्धति, प्रतिशत, अनुपात, लाभ-हानि, ब्याज, औसत, दशमलव और भिन्न, पूर्ण संख्याओं का अभिकलन, संख्याओं के बीच परस्पर संबंध, मूलभूत अंकगणितीय संक्रियाएँ,
मानसिक क्षमता/तर्कशक्तिसादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, विश्लेषण, समस्या समाधान, दृश्य स्मृति, सम्बन्ध, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, अंकगणितीय तर्कशक्ति, Coding-Decoding, निर्णय लेना, विभेद, अवलोकन।
Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026

बिहार विधान परिषद DEO स्किल टेस्ट 2026

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कुल 200 अंकों के स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा।

लिखित परीक्षा (प्रारंभिक परीक्षा) में पास होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। यह टेस्ट कुल 200 अंकों का होगा। इसमें अभ्यर्थियों से हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट तथा एम.एस. ऑफिस वर्ड प्रोसेसिंग (MS Office Word Processing) परीक्षा ली जाएगी। इससे रिलेटेड सारी जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है-

स्किल टेस्टमानकअंक
हिंदी टाइपिंग टेस्ट8000 KDPN50
अंग्रेजी टाइपिंग टेस्ट8000 KDPN50
MS Office Word Processing (Hindi + English)कंप्यूटर आधारित100
कुल200
Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026

आवश्यक जानकारी-

  • हिंदी टाइपिंग और अंग्रजी टाइपिंग टेस्ट के लिए 10 – 10 मिनट का समय दिया जायेगा। टाइपिंग की गलतियों में 1.5% छूट दी गयी है।
  • एम.एस. ऑफिस वर्ड प्रोसेसिंग की जाँच के लिए 1 घंटे का समय दिया जायेगा।

नोट-

  • भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में फेल होने वाले अभ्यर्थी अगले चरण की जांच/परीक्षा के योग्य नहीं होंगे।
  • टाइपिंग जांच परीक्षा/एम.एस. ऑफिस वर्ड प्रोसेसिंग जांच परीक्षा में फेल होने पर अभ्यर्थी चयन हेतु योग्य नहीं माने जाएँगे।

तैयारी टिप्स-

  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न और निगेटिव मार्किंग होने के कारण अभ्यर्थियों को सटीकता के साथ प्रश्न हल करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बिना सोचे-समझे उत्तर देने से बचना लाभदायक रहेगा।
  • 2 घंटे की समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को समय प्रबंधन का नियमित अभ्यास करना चाहिए, ताकि सभी प्रश्न निर्धारित समय में हल किए जा सकें।
  • सामान्य अध्ययन और मानसिक क्षमता जैसे विषयों से अक्सर पूछे जाने वाले टॉपिक्स की तैयारी पहले करें, क्योंकि इनसे अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा, इसलिए प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की आदत विकसित करना आवश्यक है, जिससे भाषा संबंधी भ्रम से बचा जा सके।
  • मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करते समय यह समझने का प्रयास करें कि कौन-से प्रश्न छोड़ना बेहतर है, ताकि निगेटिव मार्किंग से अंक न कटें।
  • परीक्षा से पहले अंतिम दिनों में नए टॉपिक्स शुरू करने के बजाय पहले से पढ़े गए विषयों का रिवीजन करना अधिक प्रभावी रणनीति साबित होगी।
BVP Official WebsiteClick Here
Syllabus Areasyllabusarea.co.in
Bihar Vidhan Parishad DEO Syllabus in Hindi 2026

बिहार विधान परिषद DEO परीक्षा 2026 का सिलेबस क्या है?

बिहार विधान परिषद DEO प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस मैट्रिक (10वीं) स्तर का है। इसमें सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, और मानसिक क्षमता व तार्किक विचार से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, स्किल टेस्ट में हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग (8000 KDPN) तथा MS Office वर्ड प्रोसेसिंग से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान की जाँच की जाएगी।

क्या DEO परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी?

हाँ, प्रारंभिक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 01 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

बिहार विधान परिषद DEO परीक्षा 2026 में चयन कैसे होगा?

बिहार विधान परिषद DEO भर्ती में चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि अंतिम चयन पद-विशिष्ट स्किल टेस्ट (टाइपिंग और MS Office) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

क्या प्रारंभिक परीक्षा के अंक मेरिट लिस्ट में जोड़े जाएँगे?

नहीं, प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। अंतिम मेरिट सूची सिर्फ स्किल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *