DTU Junior Office Assistant Syllabus 2025 in Hindi- PDF Download

DTU Junior Office Assistant Syllabus 2025 in Hindi: इस आर्टिकल में हम दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के परीक्षा के सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और मार्किंग स्कीम के बारे में बात करेंगे।
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने नॉन-टीचिंग भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में Junior Office Assistant और Data Entry Operator के कुल 66 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप इस भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2025 है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें और अपनी पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य सभी महत्वपूर्ण विवरणों की जाँच कर लें।
इस आर्टिकल में हम DTU द्वारा जारी Junior Office Assistant और Data Entry Operator के एग्जाम के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न के बारे में बात करेंगे। इसमें हमने आपकी सुविधा के लिए PDF Download लिंक भी दिया है जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
DTU Junior Office Assistant Syllabus & Data Entry Operator Syllabus 2025
DTU Junior Office Assistant और Data Entry Operator भर्ती परीक्षा में चार विषयों सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक क्षमता, और अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सभी विषयों का टॉपिक वाइज सिलेबस निचे विस्तार से दिया गया है।
सामान्य ज्ञान (General Awareness)
- इतिहास
- भूगोल
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाएँ
- कला और संस्कृति
- भारतीय शासन व्यवस्था (Polity) और संविधान
- खेल
- अर्थशास्त्र
- सामान्य वित्तीय नियम
- वैज्ञानिक अनुसंधान
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठन / संस्थान
- मूलभूत नियम और सेवा नियम
- उच्च शिक्षा प्रणाली (UGC और AICTE नियम)
- सामान्य कार्यालय प्रक्रियाएँ
सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning Ability)
- स्थानिक दृश्य (Space Visualization)
- समानता और असमानता
- मौखिक और गैर-मौखिक तर्क
- समस्या समाधान
- विश्लेषण और निर्णय क्षमता
- दृश्य स्मृति
- निर्णय लेना
- संबंध और अवधारणाएँ
- विवेचन और अवलोकन
- मौखिक और आकृति वर्गीकरण
- अंकगणितीय तर्क
- संख्या श्रेणी
अंकगणितीय एवं संख्यात्मक क्षमता (Arithmetical & Numerical Ability)
- सरलीकरण
- दशमलव
- भिन्न
- L.C.M और H.C.F
- डाटा इंटरप्रिटेशन
- अनुपात और समानुपात
- प्रतिशत
- औसत
- लाभ और हानि
- छूट
- साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
- क्षेत्रमिति (Mensuration)
- समय और दूरी
- समय और कार्य
- तालिकाएँ और ग्राफ़
अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ (English Language & Comprehension)
- Reading Comprehension
- Vocabulary
- Grammar
- Sentence Structure
- Synonyms & Antonyms
- Usage of Words
DTU Junior Office Assistant and Data Entry Operator Exam Pattern 2025
- इस परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और पूरी परीक्षा 2 घंटे की होगी।
- हर एक प्रश्न 1 नंबर का होगा, यानि पेपर कुल 200 नंबर का होगा।
- प्रश्न पत्र पूरी तरह से English भाषा में होगा।
- गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
- परीक्षा केवल CBT (Computer Based Test) मोड में आयोजित की जाएगी और कोई descriptive paper नहीं होगा।
- लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा।
| विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक |
| सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक क्षमता, अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ | 200 | 200 |
DTU Junior Office Assistant and Data Entry Operator- Skill Test
स्किल टेस्ट के लिए केवल वही उम्मीदवार Skill Test के लिए बुलाए जाएंगे जिन्होंने लिखित परीक्षा/CBT में निर्धारित qualifying marks प्राप्त किए होंगे। ये टेस्ट सिर्फ Qualifying nature की होगी, यानी इसमें पास या फेल का निर्णय होगा। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
इस Skill Test में मुख्य रूप से टाइपिंग टेस्ट शामिल होगा, जहाँ उम्मीदवार की कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड, Accuracy और Data Entry क्षमता की जांच की जाएगी। यह टेस्ट इसलिए लिया जाता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उम्मीदवार वास्तविक ऑफिस कार्य जैसे फाइल अपडेट करना, डेटा एंट्री और डॉक्यूमेंटेशन आसानी से कर सके। यदि कोई उम्मीदवार टाइपिंग परीक्षण में सफल नहीं होता, तो वह चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा, चाहे लिखित परीक्षा में उसके अंक कितने भी अच्छे क्यों न हों।
DTU Non Teaching Recruitment Exam- Preparation Tips
- सिलेबस को समझकर तैयारी शुरू करें: पहले यह जान लें कि किस टॉपिक से कितने प्रश्न आने की संभावना है, इससे पढ़ाई आसान हो जाएगी।
- इस पेपर में ये नहीं बताया गया है की कौन से विषय से कितने प्रश्न पूछे जाएंगे, इसलिए उन विषयों को अच्छे से पढ़ें जिसमें आप कमजोर हैं।
- उन विषयों की अधिक प्रेक्टिस करें जिनमें अच्छे नंबर ला सकते हैं।
- रोज़ाना Mock Test और Previous Papers करें: इससे स्पीड, accuracy और exam pattern दोनों की समझ बढ़ती है।
- Typing Practice ज़रूर करें: क्योंकि skill test में typing जरूरी है, इसलिए रोज़ 20–30 मिनट English या Hindi में टाइपिंग का अभ्यास करें।
- Time Management पर ध्यान दें: पढ़ाई को भागों में बांटें और रोज़ कम से कम 5–6 घंटे फिक्स रखें।
- Revision करते रहें: नए टॉपिक सीखने के साथ पुराने topics की revision भी जरूरी है ताकि concepts भूलें नहीं।
- सामान्य ज्ञान के लिए आप ऑडियो बुक का भी इस्तेमाल कर सकते है।
Important Links
| DTU Official Website | Click Here |
| Our Website | syllabusarea.co.in |
DTU JAO और DEO भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा कैसी होगी?
DTU JAO और DEO भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और परीक्षा का समय 2 घंटे होगा। प्रश्नपत्र के केवल अंग्रेजी भाषा में ही होगा।
क्या DTU JAO और DEO भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है?
हाँ, इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
क्या इस परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य है?
हाँ, लिखित परीक्षा पास करने के बाद Skill Test के रूप में टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य है। ये परीक्षा केवल क्वालीफाइंग नेचर की होगी इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, परन्तु इसे पास करना जरूरी है।
DTU JAO और DEO परीक्षा का सिलेबस क्या है?
DTU Junior Office Assistant और Data Entry Operator भर्ती परीक्षा में चार विषयों सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, अंकगणितीय एवं संख्यात्मक क्षमता, और अंग्रेज़ी भाषा एवं समझ से प्रश्न पूछे जाएंगे।






