|

RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF
RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB ALP Syllabus in Hindi 2025: जानें RRB ALP (असिस्टेंट लोको पायलट) CBT 1 और CBT 2 का विषयवार सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और तैयारी टिप्स। RRB ALP Syllabus PDF डाउनलोड करें मात्र एक क्लिक में।

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है। इस पद पर कार्य करने वाला व्यक्ति ट्रेन के लोकोमोटिव (Engine) को चलाने में मुख्य चालक यानी Loco Pilot की सहायता करता है। अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको RRB ALP Syllabus 2025 और Exam Pattern की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि किन विषयों पर ज्यादा फोकस करना है और किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं।

RRB ALP परीक्षा दो चरणों में होती है — CBT 1 (Computer Based Test 1) और CBT 2 (Computer Based Test 2)। दोनों परीक्षाओं में पास होने पर उम्मीदवारों को CBAT टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। सभी परीक्षाओं में पास होने के बाद ही उम्मीदवारों को Document Verification और Medical Test के लिए बुलाया जाता है। CBT 1 परीक्षा में सामान्य विषय जैसे गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल होते हैं। वहीं CBT 2 में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग, बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग, तथा आपके ट्रेड से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस आर्टिकल में हमने RRB ALP का पूरा सिलेबस हिंदी में दिया है ताकि आप आसानी से समझ सकें और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकें। साथ ही आप यहां से RRB ALP Syllabus 2025 PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Syllabus 2025- Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRRB ALP (Assistant Loco Pilot) 2025
आयोजक संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट
परीक्षा स्तरराष्ट्रीय स्तर (All India Level)
चयन प्रक्रियाCBT 1, CBT 2, Document Verification, Medical Test
भाषा माध्यमहिंदी और अंग्रेज़ी दोनों
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
मुख्य विषयगणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, तकनीकी विषय
आधिकारिक वेबसाइटwww.indianrailways.gov.in
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB ALP Exam Pattern 2025

  • परीक्षा दो चरणों में होती है: CBT 1 और CBT 2 ।
  • दोनों परीक्षाएँ कंप्यूटर आधारित (CBT) होती हैं।
  • CBT 1 में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते है।
  • CBT 2 में दो पार्ट होते हैं, पार्ट-1 में गणित, रीजनिंग, विज्ञान और बेसिक इंजीनियरिंग तथा पार्ट-2 में ट्रेड संबंधित विषय (Technical Subjects) से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • परीक्षा के प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective Type) होते हैं।
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • CBT 1 परीक्षा पास करने पर ही अभ्यार्थी CBT 2 परीक्षा दे सकेंगे।
  • अंतिम चयन मेरिट लिस्ट, एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है।

RRB ALP Exam Pattern 2025- CBT 1

RRB ALP CBT 1 परीक्षा प्रारंभिक चरण है जिसमें उम्मीदवार की सामान्य योग्यता और बुनियादी समझ की जांच की जाती है। इस परीक्षा में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं जो गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे विषयों से पूछे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होती है और हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होती है।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
गणित (Mathematics)2020
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग
(General Intelligence & Reasoning)
2525
सामान्य विज्ञान (General Science)2020
सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स
(General Awareness & Current Affairs)
1010
कुल75 प्रश्न75 अंक
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB JE Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB ALP Syllabus 2025- CBT 1

CBT 1 परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता एवं करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सभी विषयों का टॉपिक – वाइज सिलेबस निचे विस्तार से दिया गया है-

(A) गणित (Mathematics)

  • संख्यात्मक प्रणाली – Number System
  • BODMAS नियम – BODMAS Rule
  • दशमलव – Decimals
  • भिन्न – Fractions
  • लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक – LCM & HCF
  • अनुपात और समानुपात – Ratio & Proportion
  • प्रतिशत – Percentages
  • क्षेत्रमिति – Mensuration
  • समय और कार्य – Time & Work
  • समय और दूरी – Time & Distance
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज – Simple & Compound Interest
  • लाभ और हानि – Profit & Loss
  • बीजगणित – Algebra
  • ज्यामिति और त्रिकोणमिति – Geometry & Trigonometry
  • प्रारंभिक सांख्यिकी – Elementary Statistics
  • वर्गमूल – Square Root
  • आयु गणना – Age Calculations
  • कैलेंडर और घड़ी – Calendar & Clock
  • पाइप्स और टंकी – Pipes & Cistern

(B) मानसिक क्षमता (Mental Ability)

  • समानता – Analogies
  • अक्षर और संख्या श्रृंखला – Alphabetical & Number Series
  • कोडिंग एवं डिकोडिंग – Coding & Decoding
  • गणितीय क्रियाएँ – Mathematical Operations
  • संबंध – Relationships
  • निगमन तर्क – Syllogism
  • शब्दों का क्रम (जंबलिंग) – Jumbling
  • वेन आरेख – Venn Diagram
  • डाटा व्याख्या और पर्याप्तता – Data Interpretation & Sufficiency
  • निष्कर्ष एवं निर्णय लेना – Conclusions & Decision Making
  • समानताएँ और भिन्नताएँ – Similarities & Differences
  • विश्लेषणात्मक तर्क – Analytical Reasoning
  • वर्गीकरण – Classification
  • दिशा ज्ञान – Directions
  • कथन, तर्क और अनुमान – Statement, Arguments & Assumptions

(C) सामान्य जागरूकता (General Awareness)

इस भाग में उम्मीदवारों से सामान्य जानकारी और समसामयिक घटनाओं से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके सभी मुख्य टॉपिक निचे दिए गए हैं।

  • करंट अफेयर्स (Current Affairs)
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science & Technology)
  • खेल (Sports)
  • संस्कृति (Culture)
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व (Famous Personalities)
  • अर्थव्यवस्था (Economics)
  • राजनीति (Politics)

(D) सामान्य विज्ञान (General Science)

सामान्य विज्ञान का सिलेबस 10वीं कक्षा के स्तर का होगा। इसमें उम्मीदवारों की बुनियादी वैज्ञानिक समझ और दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोग पर आधारित प्रश्न होंगे। नीचे सभी विषय दिए गए हैं-

  • भौतिक विज्ञान (Physics)
  • रसायन विज्ञान (Chemistry)
  • जीव विज्ञान (Life Science)

RRB ALP Exam Pattern 2025- CBT 2

RRB ALP CBT 2 परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जिन्होंने CBT 1 पास किया है, यानि प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यार्थी ही CBT 2 परीक्षा दे सकते हैं। इस परीक्षा में दो भाग होते हैं — Part A और Part B। Part A में सामान्य विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि Part B उम्मीदवार के Technical Trade (ITI/Engineering) से संबंधित होता है। पूरी परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है और इसमें भी नेगेटिव मार्किंग (0.33 अंक) लागू होती है।

भागविषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय अवधि
Part Aगणित,
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग,
बेसिक साइंस और इंजीनियरिंग,
10010090 मिनट
Part Bट्रेड संबंधित विषय (Technical Subjects)757560 मिनट
कुल175 प्रश्न175 अंक150 मिनट
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB ALP Syllabus 2025- CBT 2

RRB ALP CBT 2 परीक्षा दो भागो में होती है – Part A और Part B। Part A में गणित, रीजनिंग तथा विज्ञान और बेसिक इंजीनियरिंग से प्रश्न आते हैं, जबकि Part B आपके ट्रेड से जुड़े टेक्निकल विषयों पर आधारित होता है। इसका विस्तृत सिलेबस नीचे दिया गया है।

RRB ALP CBT 2 Syllabus 2025- Part A

गणित (Mathematics)

नंबर सिस्टम, BODMAS, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और समानुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति (Mensuration), समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी, वर्गमूल, आयु गणना, कैलेंडर और घड़ी, पाइप्स एवं सिस्टर्न जैसे विषय शामिल हैं।Number System, BODMAS, Decimals, Fractions, LCM, HCF, Ratio and Proportion, Percentages, Mensuration, Time and Work, Time and Distance, Simple and Compound Interest, Profit and Loss, Algebra, Geometry and Trigonometry, Elementary Statistics, Square Root, Age Calculations, Calendar & Clock, Pipes and Cistern etc.
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning)

एनालॉजी, अल्फाबेटिकल और नंबर सीरीज़, कोडिंग और डिकोडिंग, गणितीय क्रियाएँ, संबंध, सिलोसिज्म, जम्बलिंग, वेन डायग्राम, डेटा इंटरप्रिटेशन और सफिशिएंसी, निष्कर्ष और निर्णय लेना, समानताएँ और भिन्नताएँ, विश्लेषणात्मक तर्क, वर्गीकरण, दिशा, और कथन – तर्क एवं अनुमान जैसे टॉपिक शामिल होते हैं।Analogies, Alphabetical and Number Series, Coding and Decoding, Mathematical Operations, Relationships, Syllogism, Jumbling, Venn Diagram, Data Interpretation and Sufficiency, Conclusions and Decision Making, Similarities and Differences, Analytical Reasoning, Classification, Directions, and Statement – Arguments and Assumptions.
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग (Basic Science and Engineering)

इंजीनियरिंग ड्रॉइंग (प्रोजेक्शन, व्यूज़, ड्रॉइंग इंस्ट्रूमेंट्स, लाइन, ज्यामितीय आकृतियाँ, प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति), यूनिट्स, माप, भार और घनत्व, कार्य, शक्ति और ऊर्जा, गति और वेग, तापमान, मूल बिजली (Basic Electricity), लीवर और सरल मशीनें, व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, पर्यावरण शिक्षा और आईटी साक्षरता जैसे टॉपिक शामिल हैं।Engineering Drawing (Projections, Views, Drawing Instruments, Lines, Geometric Figures, Symbolic Representation), Units, Measurements, Mass, Weight and Density, Work, Power and Energy, Speed and Velocity, Heat and Temperature, Basic Electricity, Levers and Simple Machines, Occupational Safety and Health, Environmental Education, and IT Literacy.
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB ALP CBT 2 Syllabus 2025- Part B

Part- B में उम्मीदवार के ट्रेड से जुड़े टेक्निकल विषयों से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्रमांकउम्मीदवार की योग्यता (Qualification)पार्ट-B के लिए ट्रेड / विषय (Trade / Subject)
1इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इसकी संबंधित शाखाएँइलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक
2इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इसकी संबंधित शाखाएँइलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी)
3मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इसकी संबंधित शाखाएँफिटर, मैकेनिक (मोटर वाहन), ट्रैक्टर मैकेनिक, मैकेनिक (डीज़ल), टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक, हीट इंजन, मिलराइट / मेंटेनेंस मैकेनिक
4ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या इसकी संबंधित शाखाएँमैकेनिक (मोटर वाहन), ट्रैक्टर मैकेनिक, मैकेनिक (डीज़ल), हीट इंजन, रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

RRB ALP 2025- Computer Based Aptitude Test (CBAT)

CBAT (सीबीएटी) का मतलब “कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट” होता है। यह एक तरह का ‘साइको टेस्ट’ है, जो सिर्फ ALP (असिस्टेंट लोको पायलट) बनने वाले उम्मीदवारों को देना होता है। इसमें आपकी याददाश्त, ध्यान (focus), प्रतिक्रिया समय (reaction time) और निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप ट्रेन चलाने जैसे जिम्मेदारी भरे काम के लिए मानसिक रूप से फिट हैं। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती।

RRB Official WebsiteClick Here
Syllabus Areasyllabusarea.co.in
RRB ALP Syllabus in Hindi – RRB ALP Syllabus in Hindi 2025 PDF Download

इन्हें भी पढ़ें-

RRB ALP क्या है?

RRB ALP (Assistant Loco Pilot) भारतीय रेलवे का एक तकनीकी पद है, जो ट्रेन के मुख्य ड्राइवर (लोको पायलट) का सहायक होता है। इनका काम सिग्नल देखने, ट्रैक पर नजर रखने, ट्रेन को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने में मदद करना, मशीनों की निगरानी करना और किसी भी तकनीकी समस्या की पहचान करना होता है। यह भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने का पहला (entry-level) पद है।

RRB ALP CBT 1 परीक्षा का सिलेबस क्या है?

RRB ALP CBT 1 परीक्षा एक प्रारंभिक परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों की बुनियादी योग्यता और समझ की जांच की जाती है। इस परीक्षा में कुल चार विषय होते हैं — गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, तथा सामान्य जागरूकता।

RRB ALP CBT 2 परीक्षा का सिलेबस क्या है?

RRB ALP CBT 2 परीक्षा दो भागों – Part A और Part B में आयोजित की जाती है।
Part- A में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग, सामान्य विज्ञान और बेसिक इंजीनियरिंग से प्रश्न पूछे जाते हैं।
Part- B पूरी तरह तकनीकी विषयों पर आधारित होता है, जो उम्मीदवार के ट्रेड या शाखा जैसे Electrical, Mechanical या Electronics से जुड़ा होता है। इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ते परन्तु इसे पास करना अनिवार्य है, क्योंकि यह आपके तकनीकी ज्ञान की जांच करता है।

क्या RRB ALP परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, RRB ALP के CBT 1 और CBT 2, दोनों ही परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत उत्तर के लिए आपके 1/3 अंक काटे जाते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *