RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025 – PDF Download

RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025
RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025

RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025: इस आर्टिकल में हमने राजस्थान जमादार ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा का सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और सिलेबस पीडीऍफ़ डाउनलोड लिंक के बारे में बताया है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एक नोटिफिकेशन जारी कर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार इस वर्ष जमादार ग्रेड-2 के 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप राजस्थान जमादार ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। यहाँ आपको विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और पीडीएफ डाउनलोड लिंक एक ही स्थान पर मिलेगा।

इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न मुख्य रूप से राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान, इतिहास, कला-संस्कृति, भूगोल, सामाजिक अध्ययन और समसामयिक घटनाओं पर आधारित होते हैं। इसके अलावा दैनिक विज्ञान और बुनियादी गणित से भी प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे इस पूरी परीक्षा का विस्तृत सिलेबस व विवरण दिया गया है।

RSSB Jamadar Grade 2 Exam Pattern 2025– परीक्षा पैटर्न

जमादार ग्रेड 2 के परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझना बेहद जरूरी है क्योंकि इसी आधार पर आपकी तैयारी का दिशा तय होती है। इस लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 100 अंकों के होते हैं।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान
सामाजिक अध्ययन
भूगोल
इतिहास
कला एवं संस्कृति
5050
दैनिक विज्ञान2020
गणित1515
समसामयिक मामले1515
RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025 – परीक्षा पैटर्न

परीक्षा की मुख्य बातें—

  • प्रश्नों का प्रकार ऑब्जेक्टिव (MCQ) होगा।
  • परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर 1 अंक दिया जायेगा।
  • हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • पेपर का सबसे बड़ा पार्ट राजस्थान GK और सामान्य अध्ययन है जोकि 50 नंबर का है।

Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025 – विषयवार विस्तृत सिलेबस

नीचे सभी विषयों का अपडेटेड सिलेबस दिया गया है।

1. सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन

यह सेक्शन सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण है। इस विषय में प्रश्न मुख्य रूप से राजस्थान राज्य के इतिहास, संस्कृति और भूगोल से पूछे जाते हैं। निचे इसका पूरा सिलेबस दिया गया है।

(क) राजस्थान का इतिहास

  • प्राचीन सभ्यताएँ और प्रमुख पुरातात्विक स्थल
  • आजादी के समय राजस्थान की भूमिका और 1857 का विद्रोह
  • किसान व जनजातीय आंदोलन
  • प्रजामंडल आंदोलन व राजस्थान का एकीकरण
  • प्रमुख राजवंश, शासक और उनकी उपलब्धियाँ
  • राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तित्व

(ख) राजस्थान की कला एवं संस्कृति

  • प्रमुख धार्मिक पंथ, लोक देवियाँ–देवता
  • लोक-संगीत, वाद्य, नृत्य और नाट्य कला
  • राजस्थान की स्थापत्य कला, चित्रकला
  • मेले, त्यौहार, परम्पराएँ, पहनावा, आभूषण
  • क्षेत्रीय साहित्य, भाषा और बोलियाँ
  • कला सांस्कृतिक क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यक्तित्व

(ग) भारतीय एवं राजस्थान की राजनीतिक व्यवस्था

  • राजस्थान: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा, उच्च न्यायालय
  • जिला प्रशासन, राज्य निर्वाचन आयोग, मानव अधिकार आयोग, लोकायुक्त
  • भारतीय संविधान: प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, DPSPs, मौलिक कर्तव्य
  • पंचायती राज व्यवस्था

(घ) राजस्थान का भूगोल

  • राज्य की भौगोलिक स्थिति, जलवायु और मृदा
  • पर्वतमाला, झीलें, नदियाँ, वन और प्राकृतिक संसाधन
  • जनसंख्या वितरण, घनत्व, जनसांख्यिकी
  • पर्यटन स्थल, वन्यजीव अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान
  • आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे

(ङ) राजस्थान की अर्थव्यवस्था

  • कृषि, उद्योग, पशुपालन और खनिज संसाधनों का योगदान
  • राज्य की आर्थिक विशेषताएँ
  • सरकारी योजनाएँ: ग्रामीण विकास, शहरी विकास
  • सूचना एवं संचार तकनीक की भूमिका
  • नवीनतम विकास कार्यक्रम

2. दैनिक विज्ञान

इस भाग में विज्ञान से जुड़े बेसिक लेकिन उपयोगी प्रश्न आते हैं।

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
  • धातु–अधातु और उनके उपयोग
  • प्रकाश के नियम
  • मानव शरीर की संरचना, पाचन, श्वसन, रक्त संचार
  • पोषण और balanced diet
  • प्रमुख मानव रोग, कारण एवं रोकथाम
  • पारिस्थितिकी तंत्र, पर्यावरण संरक्षण
  • जैव विविधता से जुड़े सामान्य प्रश्न
  • कंप्यूटर और आईटी की बुनियादी जानकारी
  • अपशिष्ट प्रबंधन

3. गणित

गणित का स्तर 10वीं कक्षा के आसपास होता है।

  • समय और कार्य
  • समय–दूरी
  • लाभ–हानि, प्रतिशत, औसत
  • साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • अनुपात और समानुपात
  • LCM–HCF
  • आकृतियाँ: आयत, वर्ग, त्रिभुज, वृत्त
  • सरल त्रिकोणमिति

4. समसामयिक मामले (Current Affairs)

  • राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक घटनाएँ
  • राजस्थान से संबंधित प्रमुख समाचार
  • खेलकूद और पुरस्कार
  • विज्ञान और तकनीक के हालिया अपडेट
  • राज्यस्तरीय योजनाएँ
  • प्रसिद्ध व्यक्तित्व
  • राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ

RSSB Jamadar Grade 2- शारीरिक योग्यता एवं फिटनेस टेस्ट

RSSB जमादार ग्रेड 2 भर्ती में शारीरिक योग्यता और फिटनेस टेस्ट के जरिए उम्मीदवार की ताकत, सहनशक्ति और बेसिक फिटनेस जांची जाती है। इसमें दौड़, ऊँचाई, वजन और छाती माप जैसे टेस्ट शामिल होते हैं।

(i) शारीरिक उपयुक्तता हेतु न्यूनतम मापदण्ड (सरल भाषा में)

इस चरण में उम्मीदवार की ऊँचाई, सीना (पुरुष), और वजन की माप की जाती है। इसमें पास होने पर ही उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

क. सामान्य क्षेत्र के लिए शारीरिक मापदंड

मापपुरुषमहिला
ऊँचाई168 से.मी.152 से.मी.
सीना81 से.मी. (फुलाव 5 से.मी.)लागू नहीं
वजनलागू नहीं47.5 कि.ग्रा.
RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025 – सामान्य क्षेत्र के लिए शारीरिक मापदंड

ख. सहारिया व अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए मापदंड

मापपुरुषमहिला
ऊँचाई160 से.मी.145 से.मी.
सीना74 से.मी. (फुलाव 5 से.मी.)लागू नहीं
वजनलागू नहीं43 कि.ग्रा.
RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025 – सहारिया व अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए मापदंड

अतिरिक्त छूट (SC/ST व विशेष जनजाति उम्मीदवारों के लिए)

  • SC/ST उम्मीदवारों की ऊँचाई और सीना में 5 से.मी. की छूट दी जाती है।
  • विशेष जनजातियों (अभिराम, सहरिया, गूजर, कुम्हार, लोधा, बंजारा, मेघवाल, सट्टीक आदि) को भी नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है।

विशेष जनजाति के लिए अलग मापदण्ड

मापपुरुषमहिला
ऊँचाई160 से.मी.145 से.मी.
सीना79 से.मी. (फुलाव 5 से.मी.)लागू नहीं
RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025 – विशेष जनजाति के लिए अलग मापदण्ड

(ii) शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

इस टेस्ट में उम्मीदवार की फिटनेस, स्टैमिना और सहनशक्ति की जांच की जाती है। इसमें निर्धारित दूरी को तय समय में पूरा करना होता है।

कैटेगरीदूरीसमय
पुरुष10 कि.मी.60 मिनट
महिला5 कि.मी.35 मिनट
भूतपूर्व सैनिक5 कि.मी.30 मिनट
सहारिया / अनुसूचित क्षेत्र / SC/ST5 कि.मी.40 मिनट
RSSB Jamadar Grade 2 Syllabus in Hindi 2025 – शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)

महत्वपूर्ण सूचना

जो उम्मीदवार ऊँचाई, सीना, वजन या दौड़ में निर्धारित मापदण्ड पूरे नहीं कर पाएंगे, उन्हें सीधे अपात्र (Disqualified) माना जाएगा। इसलिए इन सभी चरणों को सही तरीके से पूरा करना बेहद जरूरी है।

Rajasthan Jamadar Grade 2 Exam Preparation Tips

आपकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए नीचे कुछ प्रभावी टिप्स दिए गए हैं—

  • सिलेबस को अच्छी तरह समझकर महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर ज्यादा समय दें।
  • रोजाना पढ़ाई का निश्चित टाइम-टेबल बनाएं और कम से कम 5–6 घंटे अध्ययन जरूर करें।
  • राजस्थान GK को बार-बार रिवाइज करें—यह परीक्षा का सबसे scoring हिस्सा है।
  • पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे नोट्स तैयार करें ताकि एग्जाम से पहले फास्ट रिवीजन हो सके।
  • 6 से 12 तक की NCERT किताबें बेसिक तैयार करने के लिए सबसे उपयोगी हैं।
  • सफर, वॉक या खाली समय में राजस्थान GK, इतिहास और करंट अफेयर्स की ऑडियोबुक सुनें।
  • सप्ताह में 2–3 मॉक टेस्ट दें, इससे स्पीड और accuracy दोनों बढ़ती है।
  • करेंट अफेयर्स पर खास ध्यान दें (पिछले 1 साल का)।
  • गणित और साइंस की नियमित प्रैक्टिस करें।
RSSB Official WebsiteClick herer
Our Websitesyllabusarea.co.in

राजस्थान जमादार ग्रेड 2 परीक्षा का सिलेबस क्या है?

राजस्थान जमादार ग्रेड 2 परीक्षा में सामान्य ज्ञान, राजस्थान इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, दैनिक विज्ञान, गणित और करेंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल 100 नंबर का पेपर होता है।

राजस्थान जमादार ग्रेड 2 परीक्षा में सबसे ज्यादा क्या पुछा जाता है?

इस पेपर में राजस्थान GK पेपर का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा हिस्सा है इसमें राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला और भूगोल से लगभग 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।

क्या जमादार ग्रेड 2 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

हाँ, इस पेपर में निगेटिव मार्किंग होती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 / 3 अंक की निगेटिव मार्किंग होती है।

जमादार ग्रेड 2 परीक्षा कितने अंकों की होती है?

इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते है, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। यानि कुल 100 अंकों का पेपर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *