SSC GD Syllabus in Hindi 2026 PDF Download

SSC GD Syllabus in Hindi 2026 PDF Download
SSC GD Syllabus in Hindi 2026 PDF Download

SSC GD Syllabus in Hindi 2026: जानें SSC GD Exam 2026 का विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, शारीरिक योग्यता (PET/PST) टेस्ट, मेडिकल फिटनेस और तैयारी टिप्स। इस आर्टिकल में हमने SSC GD Syllabus pdf Download लिंक भी दिया है जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD की लिखित परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है जिसमें चार विषय शामिल होते हैं – सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता, प्राथमिक गणित और अंग्रेज़ी/हिंदी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST), मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

इस आर्टिकल में हम आपको SSC GD Syllabus 2026 की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे – जैसे विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, शारीरिक और मेडिकल टेस्ट की डिटेल्स, साथ ही तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स। इस लेख को ध्यान से पढ़ने के बाद आपको यह स्पष्ट हो जाएगा कि परीक्षा की तैयारी कैसे शुरू करनी है और किन-किन विषयों पर सबसे ज्यादा फोकस करना है।

SSC GD Constable Exam 2026

एसएससी जीडी (General Duty) कॉन्स्टेबल परीक्षा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न अर्धसैनिक बलों और संगठनों में भर्ती की जाती है। एसएससी ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है जिसके अनुसार लगभग 25487 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती होने के लिए शैक्षिक योग्यता (10th पास) रखते हैं वह 1 दिसम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। आयोग ने अधिसूचना में यह भी बताया है कि परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 से अप्रैल 2026 के बीच में किया जायेगा।

इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स (AR), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) जैसे बलों में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

SSC GD Exam 2026 – Overview

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामSSC GD Constable Exam 2026
लिखित परीक्षा का आयोजनस्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC)
पदकॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)
पदों की संख्या25487
भर्ती संगठनबीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी,
एसएसबी, एआर (असम राइफल्स), एसएसएफ, एनआईए
परीक्षा मोडऑनलाइन (CBT)
चयन प्रक्रियाCBT → PET/PST → Medical → DV
आधिकारिक वेबसाइटssc.nic.in
SSC GD Syllabus in Hindi 2026

SSC GD Exam Pattern 2026

SSC GD में ऑनलाइन परीक्षा (CBT) होगी है, जिसमें चार सेक्शन — सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता, प्राथमिक गणित और अंग्रेज़ी/हिंदी शामिल हैं। परीक्षा में कुल 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा है। सभी प्रश्नो को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जायेगा। इसमें 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)2040
सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता (General Knowledge & Awareness)2040
गणित (Elementary Mathematics)2040
अंग्रेज़ी/हिंदी2040
कुल80160
SSC GD Syllabus in Hindi 2026 – SSC GD Syllabus in Hindi 2026 PDF Download

CBT परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक योग्यता परीक्षा (PET/PST) के लिए बुलाया जाएगा।

UP Police Constable Syllabus in Hindi 2025

SSC GD Syllabus in Hindi 2026

SSC GD 2026 भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए हिंदी में सिलेबस देखना आसान और मददगार साबित होता है। नीचे हर विषय का पूरा सिलेबस हिंदी में विस्तार से दिया गया है ताकि आप अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें।

सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति (General Intelligence & Reasoning)

  • विश्लेषणात्मक योग्यता (Analytical Aptitude)
  • पैटर्न पहचानने और अंतर करने की क्षमता (Ability to Observe & Distinguish Patterns)
  • समानताएँ और भिन्नताएँ (Analogies, Similarities & Differences)
  • स्थानिक दृश्यकरण (Spatial Visualization)
  • स्थानिक उन्मुखीकरण (Spatial Orientation)
  • दृश्य स्मृति (Visual Memory)
  • भेदभाव/विभेदन क्षमता (Discrimination)
  • अवलोकन क्षमता (Observation)
  • संबंध अवधारणाएँ (Relationship Concepts)
  • अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
  • आकृतियों का वर्गीकरण (Figural Classification)
  • अंकगणितीय श्रृंखला (Arithmetic Number Series)
  • नॉन-वर्बल श्रृंखला (Non-Verbal Series)
  • कोडिंग और डिकोडिंग (Coding & Decoding)

सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता (General Knowledge & Awareness)

  • वर्तमान घटनाएँ (Current Events)
  • दैनिक जीवन से संबंधित वैज्ञानिक पहलू (Everyday Observations & Scientific Aspects)
  • भारत और इसके पड़ोसी देश (India and Neighbouring Countries)
  • खेलकूद
  • संस्कृति
  • इतिहास
  • भूगोल
  • आर्थिक परिदृश्य (Economic Scene)
  • भारतीय संविधान
  • सामान्य राजनीति
  • वैज्ञानिक अनुसंधान

SSC GD Syllabus in Hindi- गणित

  • संख्या प्रणाली (Number Systems)
  • दशमलव और भिन्न (Decimals and Fractions)
  • पूर्णांकों की गणना (Computation of Whole Numbers)
  • मूलभूत अंकगणितीय क्रियाएँ (Fundamental Arithmetical Operations)
  • संख्याओं के बीच संबंध (Relationship Between Numbers)
  • अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)
  • प्रतिशत (Percentages)
  • ब्याज (Interest)
  • लाभ और हानि (Profit and Loss)
  • औसत (Averages)
  • छूट (Discount)
  • अनुपात और समय (Ratio and Time)
  • समय और कार्य (Time and Work)
  • समय और दूरी (Time and Distance)
  • क्षेत्रमिति / मापन (Mensuration)

अंग्रेज़ी/हिंदी (English/Hindi Language)

हिंदी –

  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • वाक्य-शुद्धि
  • अनेकार्थक शब्द
  • उपसर्ग
  • शब्द-युग्म
  • संधि और संधि विच्छेद
  • हिंदी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपांतरण
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • वाच्य, क्रिया
  • शब्द-शुद्धि
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  • प्रत्यय
  • समास, संज्ञा
  • कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान

English (अँग्रजी के लिए टॉपिक्स) –

  • Parts of Speech
  • Articles
  • Singular-Plural
  • Degree of Comparison
  • Subject-Verb Agreement
  • Sentence Structure
  • Active/Passive Voice
  • Direct/Indirect Speech
  • Error Spotting
  • Phrase Replacements
  • One Word Substitution
  • Antonyms & Synonyms
  • Idioms and Phrases
  • Fill in the Blanks
  • Spellings
  • Reading Comprehension
  • Cloze Test

RRB Group D Syllabus in Hindi 2025

Physical Standard Test (PST) / Physical Efficiency Test (PET): शारीरिक योग्यता एवं दक्षता परीक्षा

CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को आगे PST/PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ये शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा अलग-अलग सेंटरों पर आयोजित की जाती है, जिन्हें CAPFs पहले से तय करते हैं। नीचे कैटेगरी वाइज़ जांच के लिए पैरामीटर दिए गए हैं।

Physical Efficiency Test (PET)

घटना (Event)पुरुषमहिला
दौड़ – सामान्य उम्मीदवार24 मिनट में 5 किलोमीटर8.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर
दौड़ – लद्दाख क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए7 मिनट में 1.6 किलोमीटर5 मिनट में 800 मीटर
SSC GD Syllabus in Hindi 2026

इसके आलावा जो उम्मीदवार पहाड़ी एरिया से आते हैं उन्हें अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Physical Standards (PST)

मापदंडपुरुषमहिला
ऊंचाई (General/SC/OBC)170 cm157 cm
ऊंचाई (ST)162.5 cm150 cm
छाती (General/SC/OBC)80-85 cm (फुलाव – 5 cm)लागू नहीं
छाती (ST)76-81 cm (फुलाव – 5 cm)लागू नहीं
SSC GD Syllabus in Hindi 2026 – SSC GD Syllabus in Hindi 2026 PDF Download

इसके आलावा जो उम्मीदवार पहाड़ी एरिया से आते हैं उन्हें अतिरिक्त छूट दी जाएगी। अधिक जानकरी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

SSC GD Selection Process (चयन प्रक्रिया)

SSC GD चयन प्रक्रिया चार चरणों में होती है-

  • लिखित परीक्षा – कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल टेस्ट और
  • दस्तावेज़ सत्यापन

SSC GD परीक्षा के लिए तैयारी टिप्स

  • सबसे पहले तो सिलेबस को अच्छे से पढ़ें और समझें कि किस विषय से कौन कौन से टॉपिक्स पूछे जाएंगे।
  • अब सभी विषयों को अलग अलग पार्ट में डिवाइड करो, और सभी के लिए टाइम टेबल बनाओ की कौन सा विषय कितनी देर पढ़ना है।
  • गणित और रीजनिंग विषय सबसे अधिक प्रैक्टिस मांगती है, इसलिए पहले कॉन्सेप्ट को समझे और बार बार पैक्टिस करें।
  • सामान्य ज्ञान के लिए आप ऑडियो बुक भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे रिवीजन करना आसान रहता है और समय की भी बचत होती है।
  • एक बार जब सारे कॉन्सेप्ट क्लियर हो जाएं तो रोजाना Reasoning, GK और Math के प्रैक्टिस क्विज़ हल करो ताकि स्पीड और Accuracy दोनों बेहतर हों।
  • Math में Formulas और Short Tricks याद करो ताकि समय बच सके।
  • पिछले सालों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट देते रहो, इससे असली परीक्षा जैसा अनुभव मिलता है।
  • फिजिकल टेस्ट के लिए रोज दौड़, स्टैमिना ट्रेनिंग और बॉडी फिटनेस पर ध्यान देते रहो।
SSC Official WebsiteClick Here
Syllabus Areasyllabusarea.co.in
SSC GD Syllabus in Hindi 2026

इन्हे भी पढ़ें-

एसएससी जीडी सिलेबस क्या है?

SSC GD Constable Exam का सिलेबस चार भागों में बटा है – सामान्य ज्ञान व सामान्य जागरूकता, गणित (सरल अंकगणित), सामान्य बुद्धिमत्ता व तर्कशक्ति, और भाषा ज्ञान (हिंदी/अंग्रेजी)।

क्या एसएससी जीडी एक लिखित परीक्षा है?

SSC GD सिर्फ लिखित परीक्षा नहीं है। इसमें पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBE) लिया जाता है, और सफल होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PST/PET) से भी गुजरना होता है। दोनों का रिजल्ट मिलाकर ही अंतिम चयन होता है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा का पैटर्न क्या है?

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें 80 बहुविकल्पीय प्रश्न प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 2 नंबर का होगा। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। CBT परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) कराया जायेगा।

एसएससी जीडी के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है?

SSC GD कांस्टेबल भर्ती की न्यूनतम क्वालिफिकेशन 10वीं पास है। यानी जो उम्मीदवार कम से कम माध्यमिक परीक्षा (10वीं) में उत्तीर्ण हैं, वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसएससी जीडी सैलरी कितनी है?

SSC GD Constable की शुरुआती नेट इन हैंड सैलरी करीब ₹23,527 प्रति माह है, जिसमें बेसिक पे ₹21,700 से ₹69,100 तक होता है और इसमें डीए, एचआरए व अन्य अलाउंस भी शामिल होते हैं। पोस्टिंग व अनुभव के अनुसार सैलरी बढ़ती है।

एसएससी जीडी 2026 के लिए कुल कितनी रिक्तयाँ हैं?

एसएससी द्वारा जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार GD (ग्राउंड ड्यूटी) कांस्टेबल के कुल 25487 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *