|

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025- PDF Download

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025
UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025: जानें यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 का पूरा विवरण। इस आर्टिकल में हमने UP Home Guard भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का पूरा सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, शारीरिक दक्षता, भर्ती प्रक्रिया और चयन मानदंड के बारे में विस्तार से बताया है।

Notification: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 18 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। साथ ही लिखित परीक्षा का सिलेबस भी जारी कर दिया है। इस पद के लिए इक्षुक और योग्य उमीदवार 18 नवम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2025 रखी गयी है। आर्टिकल में हम आपको इसके पूरे सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, शारीरिक दक्षता, और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे। अगर आप उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तैयारी करना चाहते हैं तो पहले इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और सिलेबस को विस्तार से समझें।

बता दें कि पहले उत्तर प्रदेश होम गार्ड की जो भर्तियाँ होती थीं वह केवल शैक्षिक योग्यता, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप के आधार पर होती थी। यानी लिखित परीक्षा का कोई हिस्सा इसमें शामिल नहीं था और चयन मुख्य रूप से दौड़, ऊँचाई, छाती माप तथा ताकत और सहनशीलता जैसे शारीरिक परीक्षणों के आधार पर किया जाता था। लेकिन 2025 में सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है। अब होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। UPPRPB की ऑफिसियल वेबसाइट से प्राप्त सरकारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। हमने नीचे सिलेबस का PDF Download लिंक भी दिया है, जिससे आपकी तैयारी और आसान हो सके।

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025- Overview

यहाँ हमने UP Home Guard भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की संक्षिप्त जानकारी दी है।

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
पद का नामहोम गार्ड
कुल रिक्तियाँ41424 पद
योग्यता10वीं पास
श्रेणीसिलेबस
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण
परीक्षा पैटर्न100 प्रश्न
परीक्षा अवधि120 मिनट (2 घंटे)
आधिकारिक वेबसाइटhomeguard.up.gov.in
UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025 UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

UP Police Constable Syllabus in Hindi 2025

UP Home Guard Exam Pattern 2025

उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा 2025 वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 1 अंक के होंगे। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी। परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।परीक्षा OMR आधारित होगी।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंक
सामान्य ज्ञान100100
UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025 UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 का सिलेबस उन सभी अभ्यर्थियों के लिए बेहद ज़रूरी है जो इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक की प्राप्त सरकारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। नीचे इसका पूरा सिलेबस विस्तार से दिया गया है।

UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025- सामान्य ज्ञान

  1. सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  2. सामान्य विज्ञान (General Science)
  3. भारत का इतिहास (Indian History)
  4. भारतीय संविधान (Indian Constitution)
  5. भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति (Indian Economy & Culture)
  6. भारतीय कृषि (Indian Agriculture)
  7. वाणिज्य एवं व्यापार (Commerce & Trade)
  8. जनसंख्या (Population)
  9. पर्यावरण एवं नगरीकरण (Environment & Urbanization)
  10. भारत का भूगोल (Indian Geography)
  11. प्राकृतिक संसाधन (Natural Resources)
  12. शिक्षा संस्कृति एवं सामाजिक प्रथाएँ (Education, Culture & Social Practices)
  13. प्रमुख मेले एवं स्थानीय त्योहार (Major Fairs & Festivals)
  14. खेल पुरस्कार एवं उपलब्धियाँ (Sports Awards & Achievements)
  15. राज्यों की प्रशासनिक व्यवस्था (State Administration System)
  16. पुलिस एवं सामान्य प्रशासन (Police & General Administration)
  17. मानवाधिकार (Human Rights)
  18. आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद (Internal Security & Terrorism)
  19. भारत और पड़ोसी देशों के संबंध (India & Neighboring Countries Relations)
  20. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामयिक विषय (Current Affairs National & International)
  21. राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन (National & International Organizations)
  22. पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honors)
  23. देश/राजधानियाँ/मुद्राएँ (Countries, Capitals & Currencies)
  24. महत्वपूर्ण दिवस (Important Days)
  25. अनुसंधान एवं खोज (Research & Discoveries)
  26. पुस्तकें एवं लेखक (Books & Authors)
  27. सोशल मीडिया एवं संचार (Social Media & Communication)
  28. शासन द्वारा संचालित योजना (Government Schemes)
  29. महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment)
  30. आर्थिक विकास के प्रयास (Economic Development Initiatives)
  31. प्राकृतिक घटनाएँ (Natural Phenomenon)
  32. महत्वपूर्ण सम्मेलन एवं समारोह (Important Summits & Events)

UP Home Guard 2025 – शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standards Test)

UP Home Guard 2025 – शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standards Test) में उम्मीदवारों की लंबाई, वजन और छाती माप की जांच की जाती है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लंबाई और सीना (बिना फुलाए व फुलाकर) मापा जाता है, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए लंबाई और वजन की जांच की जाती है। नीचे इसका पूरा विवरण दिया गया है।

मानकसामान्य / अनु.जाति / अन्य पिछड़ा वर्गअनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी
पुरुष अभ्यर्थी
लंबाईन्यूनतम 168 से.मी.न्यूनतम 160 से.मी.
सीना (बिना फुलाए)न्यूनतम 79 से.मी.न्यूनतम 77 से.मी.
सीना (फुलाकर)न्यूनतम 84 से.मी.न्यूनतम 82 से.मी.
महिला अभ्यर्थी
लंबाईन्यूनतम 152 से.मी.न्यूनतम 147 से.मी.
वजनन्यूनतम 40 कि.ग्रा.न्यूनतम 40 कि.ग्रा.
UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025 – UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

UP Home Guard 2025 – शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test)

UP Home Guard 2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) के तहत उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की जाती है। इसमें पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए दौड़ की दूरी और समय सीमा अलग-अलग निर्धारित की जाती है, जिसे तय समय में पूरा करना आवश्यक होता है।

दौड़दूरीसमय
पुरुष4.8 किलोमीटर28 मिनट
महिला2.4 किलोमीटर16 मिनट
UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025 – UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

UP Home Guard 2025- अभियानी अर्हताएँ (Preference Marks)

UP Home Guard भर्ती में अभ्यर्थियों को उनके विशेष प्रमाण पत्र या प्रशिक्षण के आधार पर अतिरिक्त अंक (Extra Marks) दिए जाएंगे। ये अंक उम्मीदवार की अंतिम मेरिट लिस्ट में जुड़ेंगे, जिससे चयन की संभावना थोड़ी बढ़ जाएगी। अभियानी अर्हताएँ (Preference) के तहत अभ्यर्थियों के पास एनसीसी या भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाण पत्र होने पर अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। एनसीसी “C” प्रमाण पत्र वालों को 3 अंक, “B” प्रमाण पत्र वालों को 2 अंक, और “A” प्रमाण पत्र वालों को 1 अंक प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह, भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाण पत्र वाले उम्मीदवारों को 1 अतिरिक्त अंक दिया जाएगा।

क्रमांकअर्हताअंक
1एन.सी.सी- “सी” प्रमाण पत्र धारक03 अंक
“बी” प्रमाण पत्र धारक02 अंक
“ए” प्रमाण पत्र धारक01 अंक
2भारत स्काउट एण्ड गाइड प्रमाण पत्र धारक01 अंक
UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025 – UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने आपदा मित्र प्रशिक्षण (Disaster Management Training) प्राप्त किया है, उन्हें ऊपर बताए गए अंकों के साथ-साथ 3 अतिरिक्त अंक और दिए जाएंगे। वहीं, अगर किसी उम्मीदवार के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, तो उसे भी 1 अतिरिक्त अंक मिलेगा।

UPHG Official WebsiteClick Here
Syllabus Areasyllabusarea.co.in
UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025 UP Home Guard Syllabus in Hindi 2025

इन्हे भी पढ़ें-

2025 में होम गार्ड परीक्षा का सिलेबस क्या है?

उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

यूपी होमगार्ड परीक्षा 2025 का पैटर्न क्या है?

उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा 2025 वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समयावधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।

2025 में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कितनी दौड़ लगानी होगी?

2025 की होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को लगभग 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

UP होम गार्ड की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों को प्रतिदिन ड्यूटी के आधार पर लगभग 670 से 700 रुपये भुगतान मिलता है। औसतन 25 दिन ड्यूटी करने पर उनकी मासिक सैलरी करीब 16,000 से 18,000 रुपये तक हो जाती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *