|

UP Lekhpal Syllabus in Hindi 2025

UP Lekhpal syllabus in Hindi 2025
UP Lekhpal syllabus in Hindi 2025

UP Lekhpal Syllabus in Hindi 2025: जानें यूपी लेखपाल परीक्षा का विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, PDF डाउनलोड लिंक और तैयारी के टिप्स – एक ही लेख में।

यूपी लेखपाल (UP Lekhpal) भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व लेखपाल के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। अगर आप UP Lekhpal Bharti 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे जरूरी है कि आप इसका सिलेबस अच्छे से समझें। इस लेख में हम आपको UP Lekhpal Syllabus in Hindi में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप अपने लक्ष्य तक सही दिशा में बढ़ सकें।

UP Lekhpal Exam Pattern 2025 (परीक्षा पैटर्न)

यूपी लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, और सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव यानी MCQ टाइप होते हैं। लिखित परीक्षा में कुल चार विषय शामिल होते हैं। इसमें सामान्य हिन्दी, गणित, सामान्य ज्ञान और ग्रामीण समाज एवं विकास से सवाल पूछे जाते हैं। हर विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। यानी हर विषय का वेटेज 25 अंकों का रहता है। इसमें 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होती है, यानि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होती है।

विषयप्रश्नों की संख्यानिर्धारित अंकसमय-अवधि
सामान्य हिन्दी2525
गणित2525
सामान्य ज्ञान252502 घंटे (120 मिनट)
ग्रामीण समाज एवं विकास2525
100100
UP Lekhpal Syllabus in Hindi 2025

UPSSSC Junior Assistant Syllabus in Hindi 2025

UP Lekhpal Syllabus in Hindi- सामान्य हिंदी

  • समास
  • पर्यायवाची शब्द
  • विलोम शब्द
  • तत्सम एवं तद्भव शब्द
  • संधियां
  • वाक्यांशों के लिए एक शब्द निर्माण
  • लोकोक्तियाँ
  • मुहावरे
  • वाक्य संशोधन
  • लिंग
  • वचन
  • कारक
  • काल
  • वर्तनी
  • भाषा संबंधी त्रुटियाँ
  • अनेकार्थी शब्द
  • अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न

UP Lekhpal Syllabus in Hindi- गणित

विषयटॉपिक्स
अंकगणित एवं सांख्यिकीसंख्या पद्धति, प्रतिशतता, लाभ-हानि, सांख्यिकी आंकड़ों का वर्गीकरण, बारंबारता, बारंबारता बंटन, सारणीकरण, संचयी बारंबारता, आंकड़ों का निरूपण, दंड चार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारंबारता बहुभुज, केंद्रीय माप, समान्तर माध्य, माध्यिका, बहुलक
बीजगणितलघुतम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्त्य और उनमें संबंध, युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण, गुणन खंड, क्षेत्रफल प्रमेय
रेखागणित त्रिभुज सम्बन्धी पाइथागोरस प्रमेय, त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलंब, समान्तर चतुर्भुज, समचतुर्भुज के परिमाप व क्षेत्रफल, वृत्त की परिधि एवं क्षेत्रफल
UP Lekhpal Syllabus in Hindi 2025

UP Lekhpal Syllabus in Hindi- सामान्य ज्ञान

मुख्य टॉपिकविवरण / उपविषय
सामान्य विज्ञानदैनिक अनुभव, प्रेक्षण आधारित प्रश्न। ऐसी जानकारी जिसे एक सामान्य शिक्षित व्यक्ति बिना वैज्ञानिक अध्ययन के भी समझ सके।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय घटनाएंराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाओं से जुड़े प्रश्न।
भारत का इतिहासआर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलनआंदोलन की प्रकृति, विशेषताएं, राष्ट्रवाद का उदय और स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित घटनाएं।
भारतीय राजव्यवस्थाशासन व्यवस्था, भारतीय संविधान, नीतियां व उनका कार्यान्वयन।
भारतीय अर्थव्यवस्थाभारत की अर्थव्यवस्था, नियोजन से जुड़े व्यापक लक्ष्य एवं विशेषताएं।
विश्व भूगोल व जनसंख्याकेवल सामान्य जानकारी। भारत के भूगोल में भौतिक/प्राकृतिक, आर्थिक, सामाजिक और जनसंख्या संबंधित पहलुओं पर बल।
उत्तर प्रदेश का विशेष परिप्रेक्ष्यउपरोक्त सभी विषयों से संबंधित जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य के संदर्भ में अपेक्षित।
कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञानबेसिक कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न जैसे – हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, MS Office, इंटरनेट, ई-मेल आदि।
UP Lekhpal Syllabus in Hindi 2025

UP SI Syllabus in Hindi 2025

UP Lekhpal Syllabus in Hindi- ग्राम्य समाज एवं विकास

ग्राम्य समाज एवं विकास-

  • ग्रामीण विकास भारतीय संदर्भ में
  • ग्रामीण सामाजिक विकास
  • ग्रामीण विकास और भूमि सुधार
  • त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था
  • केंद्र एवं राज्य सरकार की ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाएं
  • ग्रामीण विकास कार्यक्रम
  • ग्रामीण विकास योजनाएं एवं प्रबंधन
  • ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाएं
  • ग्रामीण विकास शोध प्रणालियां

UP Lekhpal Taiyari Tips in Hindi- यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा तैयारी के लिए टिप्स

  1. सिलेबस को समझें: प्रत्येक विषय के टॉपिक्स को अच्छी तरह समझें और प्राथमिकता दें।
  2. नोट्स बनाएँ: महत्वपूर्ण बिंदुओं के संक्षिप्त नोट्स बनाएँ, विशेषकर सामान्य ज्ञान और ग्रामीण विकास के लिए।
  3. मॉक टेस्ट: नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें ताकि समय प्रबंधन और कमजोर क्षेत्रों का पता चल सके।
  4. करंट अफेयर्स: दैनिक समाचार पत्र और मासिक पत्रिकाएँ पढ़ें, विशेषकर उत्तर प्रदेश से संबंधित समाचार।
  5. हिंदी व्याकरण: हिंदी व्याकरण की किताबें जैसे लुसेंट या अरिहंत से अभ्यास करें।
  6. गणित अभ्यास: गणित के लिए नियमित अभ्यास करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
UP Lekpal Official websiteupsssc.gov.in
Syllabus Areasyllabusarea.co.in
UP Lekhpal Syllabus in Hindi 2025

इसे भी पढ़ें-

RRB Group D Syllabus in Hindi 2025

RRB NTPC Syllabus in Hindi

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *