UP Police Jail Warder Syllabus in Hindi 2025 PDF

UP Police Jail Warder Syllabus in Hindi 2025: जानें उत्तर प्रदेश पुलिस जेल वार्डर परीक्षा 2025 का नवीनतम विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, प्रमुख टॉपिक्स और PDF Download लिंक की पूरी जानकारी।
अगर आप UP Police Jail Warder exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले इसके सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझना चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जेल वार्डर भर्ती निकालता है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए यह जानना आवश्यक है कि किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं और किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।
इस लेख में हम UP Police Jail Warder Syllabus in Hindi 2025 को विस्तार से बता रहे हैं, जिसमें General Knowledge, General Hindi, Numerical Ability, Reasoning जैसे सभी विषय शामिल हैं। इसके साथ-साथ हम परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और तैयारी टिप्स भी बताएंगे ताकि आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकें।
अगर आप जेल वार्डर भर्ती परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो इस पूरे सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और हर टॉपिक की प्रैक्टिस करते रहें। नीचे हमने पूरा विषयवार सिलेबस और एग्जाम पैटर्न विस्तार से बताया गया है।
UP Police Jail Warder Syllabus 2025 – Overview
| परीक्षा का नाम | यूपी पुलिस जेल वार्डर भर्ती 2025 |
|---|---|
| आयोजक संस्था | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | जेल वार्डर (पुरुष/महिला) |
| कुल रिक्तियां | जल्द जारी की जाएंगी |
| परीक्षा स्तर | राज्य स्तरीय (उत्तर प्रदेश) |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित लिखित परीक्षा) |
| मुख्य विषय | सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, और मानसिक अभिरुचि, तार्किक क्षमता एवं बुद्धि परीक्षण |
| कुल अंक | 300 अंक |
| प्रश्नों का प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Objective Type Questions) |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं (पिछली भर्ती के अनुसार) |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Police Jail Warder Exam Pattern 2025- परीक्षा पैटर्न
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 38 | 76 |
| संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability) | 38 | 76 |
| सामान्य हिंदी (General Hindi) | 37 | 74 |
| तार्किक क्षमता / बुद्धि परीक्षण (Reasoning & Intelligence Test) | 37 | 74 |
| कुल | 150 प्रश्न | 300 अंक |
- परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में होगी।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice) प्रकार के होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
- परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी।
- नेगेटिव मार्किंग की सूचना अभी बोर्ड की तरफ से जारी नहीं की गयी है।
UP Police Jail Warder Syllabus 2025
UP Police Jail Warder Syllabus 2025 में सभी विषयों जैसे — सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, और तार्किक क्षमता से संबंधित टॉपिक्स शामिल हैं। इस सिलेबस के जरिए उम्मीदवारों को यह समझने में मदद मिलेगी कि परीक्षा में किन-किन विषयों पर ज़्यादा फोकस करना है। नीचे विषयवार पूरा UP Police Jail Warder Syllabus 2025 विस्तार से दिया गया है-
UP Police Jail Warder Syllabus- सामान्य ज्ञान
- सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान (General Knowledge & General Science)
- भारत का इतिहास (History of India)
- भारतीय संविधान (Indian Constitution)
- भारतीय कृषि (Indian Agriculture)
- भारतीय संस्कृति (Indian Culture)
- वाणिज्य एवं व्यापार (Commerce & Trade)
- जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण (Population, Environment & Urbanization)
- भारत का भूगोल तथा विश्व भूगोल (Geography of India & World)
- प्राकृतिक संसाधन (Natural Resources)
- उत्तर प्रदेश में राज्य, पुलिस एवं सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था (State, Police & Administrative System of Uttar Pradesh)
- उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक प्रथाएं (Education, Culture & Social Practices of Uttar Pradesh)
- मानवाधिकार (Human Rights)
- आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद (Internal Security & Terrorism)
- भारत और उसके पड़ोसी देशों के संबंध (India & Neighboring Countries Relations)
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन (National & International Organizations)
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के सामयिक विषय (National & International Current Affairs)
- भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
- वैश्वीकरण और उसका प्रभाव (Globalization and Its Impact)
- साइबर क्राइम (Cyber Crime)
- वस्त्र एवं सेवाकर (Goods and Services Tax – GST)
- पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honours)
- देश/राज्यीय मुद्दे (National/State Issues)
- महत्वपूर्ण दिवस (Important Days)
- अनुसंधान एवं खोज (Research & Discoveries)
- पुस्तकें और उनके लेखक (Books & Authors)
- सोशल मीडिया एवं कम्युनिकेशन (Social Media & Communication)
UP Police Jail Warder Syllabus- सामान्य हिंदी
- हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएँ
- हिंदी वर्णमाला
- हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान
- संधि
- समास
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- लिंग
- वचन
- काल
- वाच्य
- कारक
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया
- अव्यय
- विराम-चिह्न
- पर्यायवाची शब्द
- विलोम शब्द
- अनेकार्थक शब्द
- तत्सम और तद्भव शब्द
- समरूपी भिन्नार्थक शब्द
- वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द
- अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना
- मुहावरे और लोकोक्तियाँ
- रस
- छंद
- अलंकार
- हिंदी भाषा से संबंधित पुरस्कार
- प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं उनकी प्रमुख रचनाएँ
- अपठित बोध
- विविध
संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता (Numerical & Mental Ability)
(क) संख्यात्मक योग्यता
- Number System — संख्या पद्धति
- Simplification — सरलीकरण
- Decimals and Fraction — दशमलव और भिन्न
- L.C.M and H.C.F — महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्तक
- Ratio and Proportion — अनुपात और समानुपात
- Percentage — प्रतिशतता
- Profit and Loss — लाभ और हानि
- Simple and Compound Interest — साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- Partnership — भागीदारी
- Discount — छूट
- Average — औसत
- Time and Work — समय और कार्य
- Time and Distance — समय और दूरी
- Use of Tables and Graphs — सारणी और ग्राफ का प्रयोग
- Mensuration — मेन्सुरेशन
- Arithmetical Computation and Other Analytical Functions — अंकगणितीय संगणना व अन्य विश्लेषणात्मक कार्य
- Miscellaneous — विविध
(ख) मानसिक योग्यता
- Letter and Number Series — अक्षर और संख्या श्रृंखला
- Word and Alphabet Analogy — शब्द और वर्णमाला में आंशिक समानता
- Word Formation Test — शब्द रचना परीक्षण
- Symbol Relationship Interpretation — संकेत-संबंध विश्लेषण
- Logical Diagrams — तार्किक आरेख
- Direction Sense Test — दिशा ज्ञान परीक्षण
- Perception Test — प्रत्यक्ष ज्ञान बोध
- Common Sense Test — व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण
- Logical Interpretation of Data — आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण
- Forcefulness of Argument — प्रभावी तर्क
- Determining Implied Meanings — अंतर्निहित भावों का निर्धारण करना
मानसिक अभिरुचि, तार्किक क्षमता एवं बुद्धि परीक्षण (Reasoning & Mental Ability)
(क) मानसिक अभिरुचि (Mental Aptitude)
- Public Interest — जनहित
- Law and Order — कानून एवं शांति व्यवस्था
- Rule of Law — विधि का शासन
- Crime Control — अपराध नियंत्रण
- Communal Harmony — साम्प्रदायिक सद्भाव
- Police System — पुलिस प्रणाली
- Contemporary Police Issues & Law and Order — समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था
- Professional Information (Basic Level) — व्यावसायिक सूचना (बेसिक स्तर की)
- Interest in Profession — व्यवसाय के प्रति रुचि
- Ability of Adaptability — अनुकूलन की क्षमता
- Mental Toughness — मानसिक दृढ़ता
- Sensitivity towards Minorities and Underprivileged — अल्पसंख्यकों एवं अल्प अधिकार वालों के प्रति संवेदनशीलता
- Gender Sensitivity — लैंगिक संवेदनशीलता
(ख) बुद्धिलब्धि (I.Q.)
- Series Completion Test — श्रृंखला पूरी करने का परीक्षण
- Relationship and Analogy Test — सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण
- Spotting out the Dissimilar — असमान को चिन्हित करना
- Coding and Decoding Test — संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि को समझना
- Problem based on Alphabet — वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
- Time Sequence Test — समय-क्रम परीक्षण
- Direction Sense Test — दिशा ज्ञान परीक्षण
- Blood Relation — रक्त सम्बन्ध
- Mathematical Ability Test — गणितीय योग्यता परीक्षण
- Venn Diagram and Chart Type Test — वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण
- Arranging in Order — क्रम में व्यवस्थित करना
(ग) तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)
- Arithmetical Number Series — अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
- Analogies — समरूपता
- Similarities — समानता
- Differences — भिन्नता
- Relationship — सम्बन्ध
- Verbal and Figure Classification — शब्द और आकृति वर्गीकरण
- Arithmetical Reasoning — अंकगणितीय तर्क
- Problem Solving — समस्या को सुलझाना
- Analysis Judgement — विश्लेषण निर्णय
- Decision Making — निर्णयात्मक क्षमता
- Concepts — अवधारणा
- Space Visualization — खाली स्थान भरना
- Observation — पर्यवेक्षण
- Visual Memory — दृश्य स्मृति
- Discrimination — विभेदन क्षमता
- Abilities to deal with abstract ideas and symbols and their relationships — अमूर्त विचारों व प्रतीकों तथा उनके सम्बन्धों से सामंजस्य की क्षमता
यूपी पुलिस जेल वार्डर फिजिकल टेस्ट
फिजिकल टेस्ट यूपी पुलिस जेल वार्डर भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो लिखित परीक्षा के बाद आयोजित किया जाता है। इस टेस्ट का उद्देश्य उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस, सहनशक्ति और शारीरिक मापदंडों की जांच करना होता है। यह टेस्ट केवल योग्यता आधारित (Qualifying Nature) होता है — यानी इसमें “पास” या “फेल” का निर्धारण किया जाता है, अंक नहीं दिए जाते। इसमें दो चरण होते हैं —
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
- शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test – PST)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)
| उम्मीदवार | दौड़ | समय |
|---|---|---|
| पुरुष | 4.8 किलोमीटर | 25 मिनट |
| महिला | 2.4 किलोमीटर | 14 मिनट |
शारीरिक मानक परीक्षा (Physical Standard Test – PST)
| वर्ग | ऊंचाई (Height) | छाती (Chest) |
|---|---|---|
| पुरुष (Male) | ||
| सामान्य / ओबीसी / एससी (General / OBC / SC) | पुरुष: 168 सेमी महिला: 152 सेमी | 79 – 84 सेमी |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | पुरुष: 160 सेमी महिला: 147 सेमी | 77 – 82 सेमी |
UP Police Jail Warder Selection Process
- लिखित परीक्षा (Written Exam) – उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET – Physical Efficiency Test) – उम्मीदवार की फिटनेस जांची जाती है, जैसे दौड़ आदि।
- शारीरिक माप परीक्षण (PST – Physical Standard Test) – लंबाई, छाती आदि मापदंडों की जांच होती है।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) – पास उम्मीदवारों के सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाती है।
| UPPRPB Official Website | Click Here |
| Syllabus Area | syllabusarea.co.in |
इन्हें भी पढ़ें-
यूपी जेल वार्डर परीक्षा का सिलेबस क्या है?
यूपी पुलिस जेल वार्डर में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, तथा मानसिक योग्यता/बुद्धि/तर्क जैसे विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूपी जेल वार्डर परीक्षा कितने नंबर की होती है?
यूपी पुलिस जेल वार्डर परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है। इसमें चार विषय — सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक योग्यता और तार्किक क्षमता से कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूपी पुलिस जेल वार्डर परीक्षा का पैटर्न क्या है?
यूपी जेल वार्डर परीक्षा पैटर्न में कुल 150 प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक होते हैं और कुल अंक 300 होते हैं। परीक्षा में मुख्य विषय होते हैं: सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, तथा मानसिक योग्यता/बुद्धि/तर्क। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है।
यूपी जेल वार्डन की सैलरी कितनी होती है?
यूपी जेल वार्डर की सैलरी लगभग ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह होती है, जो लेवल-3 पे मैट्रिक्स के तहत दी जाती है। इसके अलावा, उन्हें ग्रेड पे, भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।
यूपी पुलिस में मैथ कितने नंबर का आता है?
यूपी पुलिस जेल वार्डर परीक्षा में मैथ (संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता) से लगभग 38 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 76 अंकों के होते हैं। इसमें प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, सरल व चक्रवृद्धि ब्याज जैसे टॉपिक्स शामिल रहते हैं।






