UPPSC RO/ARO Syllabus PDF in Hindi 2025

UPPSC RO/ARO Syllabus pdf in Hindi 2025: जानिए UPPSC समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का नवीनतम सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और तैयारी की पूरी जानकारी। यहाँ से UPPSC RO/ARO Syllabus pdf in Hindi 2025 डाउनलोड करें मात्र एक क्लिक में।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) राज्य के विभिन्न विभागों में समीक्षा अधिकारी (Review Officer – RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (Assistant Review Officer – ARO) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करता है। RO/ARO अधिकारियों का काम सरकारी फाइलों की जाँच, रिपोर्ट तैयार करना, नीतियों का विश्लेषण करना और उच्च अधिकारियों को आवश्यक सुझाव देना होता है। यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसके अपडेटेड सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी होना आवश्यक है।
UPPSC RO/ARO परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है — प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन (General Studies) और सामान्य हिंदी (General Hindi) से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि मुख्य परीक्षा में हिंदी लेखन, निबंध, तथा सामान्य अध्ययन के विस्तृत प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह सिलेबस उम्मीदवार की भाषा क्षमता, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और प्रशासनिक समझ की गहराई से जाँच करने के लिए तैयार किया गया है।
इस आर्टिकल में हम आपको UPPSC RO/ARO Syllabus 2025 की विषयवार जानकारी हिंदी में प्रदान कर रहे हैं, जिससे आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें। नीचे हमने विषयवार सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और PDF डाउनलोड लिंक भी दिया है, जिसे आप मात्र एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO/ARO Exam Pattern
UPPSC RO/ARO परीक्षा दो चरणों में होती है — Preliminary (प्रारंभिक) और Main Exam (मुख्य परीक्षा)। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न होते हैं जबकि मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों परीक्षाओं में उम्मीदवार की सामान्य ज्ञान, भाषा, और प्रशासनिक समझ की जाँच की जाती है।
UPPSC RO/ARO Exam Pattern- Prelims
| पेपर | विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय अवधि |
|---|---|---|---|---|
| Paper 1 | सामान्य अध्ययन (General Studies) | 140 | 140 | 2 घंटे |
| Paper 2 | सामान्य हिंदी (General Hindi) | 60 | 60 | 1 घंटा |
| कुल | — | 200 प्रश्न | 200 अंक | 3 घंटे |
UPPSC RO/ARO Exam Pattern- Mains
| पेपर | विषय का नाम | अधिकतम अंक | समय अवधि |
|---|---|---|---|
| Paper 1 | सामान्य अध्ययन (General Studies) | 120 | 2 घंटे |
| Paper 2 | सामान्य हिंदी और ड्राफ्टिंग (General Hindi & Drafting – भाग 1 और भाग 2) | 160 | 2.5 घंटे |
| Paper 3 | हिंदी निबंध (Hindi Essay) | 120 | 3 घंटे |
| कुल | — | 400 अंक | — |
UPPSC RO/ARO Syllabus pdf in Hindi 2025
जैसा की आप जानते हैं कि RO/ARO एग्जाम 2 चरणों में होता है प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा, इसलिए इनका सिलेबस भी अलग-अलग होता है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी विषय से ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव के साथ-साथ डिस्क्रिप्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और ड्राफ्टिंग, और हिंदी निबंध लेखन शामिल होते हैं। नीचे हमने UPPSC RO/ARO prelims और mains Syllabus को विस्तार से बताया है।
UPPSC RO/ARO Syllabus- प्रारंभिक परीक्षा
UPPSC RO/ARO Prelims Syllabus- सामान्य अध्ययन (Paper- 1)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- भारत का इतिहास (History of India)
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)
- भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति (Indian Polity, Economy and Culture)
- भारतीय कृषि, व्यापार एवं वाणिज्य (Indian Agriculture, Trade and Commerce)
- जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में) (Population, Environment and Urbanization in Indian Context)
- विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन (World Geography and Geography of India including Natural Resources)
- अद्यतन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम (Current National and International Important Events)
- सामान्य बौद्धिक क्षमता (General Mental Ability)
- उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी (Special Knowledge regarding Education, Culture, Agriculture, Industry, Trade, Living Style and Social Customs of Uttar Pradesh)
UPPSC RO/ARO Prelims Syllabus- सामान्य हिंदी (Paper-2)
- विलोम शब्द -(10 शब्द)
- वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि -(10 शब्द)
- अनेक शब्दों के एक शब्द -(10 शब्द)
- तत्सम एवं तद्भव शब्द -(10 शब्द)
- विशेष्य और विशेषण -(10 शब्द)
- पर्यायवाची शब्द -(10 शब्द)
RRB NTPC Graduate Level Syllabus in Hindi 2025
UPPSC RO/ARO Syllabus- मुख्य परीक्षा
UPPSC RO/ARO Mains Syllabus- सामान्य अध्ययन (Paper 1)
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- भारत का इतिहास (History of India)
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (Indian National Movement)
- भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति (Indian Polity, Economy and Culture)
- भारतीय कृषि, व्यापार एवं वाणिज्य (Indian Agriculture, Trade and Commerce)
- जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में) (Population, Environment and Urbanization in Indian Context)
- विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन (World Geography and Geography of India including Natural Resources)
- अद्यतन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम (Current National and International Important Events)
- सामान्य बौद्धिक क्षमता (General Mental Ability)
- उत्तर प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन-सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी (Special Knowledge regarding Education, Culture, Agriculture, Industry, Trade, Living Style and Social Customs of Uttar Pradesh)
UPPSC RO/ARO Mains Syllabus- सामान्य हिंदी और ड्राफ्टिंग (Paper 2)
भाग- 1
इस पेपर में हिंदी भाषा, सरकारी पत्र लेखन और ऑफिस से जुड़े कामकाज की समझ की जांच होती है। नीचे इसके मुख्य हिस्से दिए गए हैं।
- दिए हुए गद्यांश का शीर्षक, सारांश एवं तीन रेखांकित अंशों की व्याख्या
इस प्रश्न में एक गद्यांश (Passage) दिया जाएगा, जिसमें से उम्मीदवार को दिए गए प्रश्नों का उत्तर देना होगा। नीचे प्रश्न और उनके अंको को विस्तार से दिया है-
- उपयुक्त शीर्षक देना होगा -(3 अंक)
- पूरे गद्यांश का सारांश (Summary) लिखना होगा -(6 अंक)
- और उसमें दिए गए तीन रेखांकित अंशों की व्याख्या करनी होगी -(12 अंक)
2. किसी दिए हुए सरकारी पत्र का सार लेखन (Tabular Form में) – 15 अंक
यानी तुम्हें एक सरकारी पत्र दिया जाएगा, जिसे तालिका रूप में संक्षिप्त रूप से लिखना होगा।
3. पत्राचार– 24 अंक
इसमें तीन तरह के पत्र लिखने होते हैं:
- शासकीय/अर्द्धशासकीय पत्र (Official/Semi-official Letter)
- कार्यालय आदेश/ज्ञापन/परिपत्र (Office Order/Memo/Circular)
- विज्ञप्ति/टिप्पणी एवं प्रतिवेदन/अनुमारक (Notice/Comment & Report/Draft)
4. पारिभाषिक शब्दावली (Administrative and Commercial Terminology)
- अंग्रेजी से हिंदी (5 शब्द) – 10 अंक
- हिंदी से अंग्रेजी (5 शब्द) – 10 अंक
- मुहावरे तथा लोकोक्तियाँ (केवल 5) – 10 अंक
5. कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge) – इसमें बेसिक कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न होते हैं।
भाग-2
- विलोम शब्द -(6 शब्द)
- वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि -(6 शब्द)
- अनेक शब्दों के एक शब्द -(6 शब्द)
- तत्सम एवं तद्भव शब्द -(6 शब्द)
- विशेष्य और विशेषण -(6 शब्द)
UPPSC RO/ARO Mains Syllabus– हिंदी निबंध (Paper 3)
इस पेपर में उम्मीदवार की लेखन क्षमता, विचार अभिव्यक्ति और विषय की समझ की जांच की जाती है। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाता है और इसका अधिकतम अंक 120 है। प्रश्नपत्र में तीन प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न में तीन विषय (क, ख, ग) दिए जाएंगे। उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न में से एक विषय चुनकर लगभग 600 शब्दों में निबंध लिखना होगा। कुल मिलाकर तीन निबंध लिखने होंगे, प्रत्येक निबंध 40 अंकों का होता है।
निबंध के विषय (Essay Topics)
- (क) साहित्य और संस्कृति – शब्द सीमा 600 (40 अंक)
- (ख) सामाजिक क्षेत्र
- (ग) राजनीतिक क्षेत्र
- (क) विज्ञान, पर्यावरण एवं प्रौद्योगिकी – शब्द सीमा 600 (40 अंक)
- (ख) आर्थिक क्षेत्र
- (ग) कृषि एवं व्यापार
- (क) राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम – शब्द सीमा 600 (40 अंक)
- (ख) प्राकृतिक आपदाएँ — भूकंप, चक्रवात, बाढ़, सूखा आदि
- (ग) राष्ट्रीय विकास योजनाएँ
| UPPSC Official Website | Click Here |
| Syllabus Area | syllabusarea.co.in |
इन्हें भी पढ़ें-
आरओ एआरओ का सिलेबस क्या है?
RO (Review Officer) / ARO (Assistant Review Officer) परीक्षा का सिलेबस दो भागों में बँटा होता है — प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains)। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी के प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि मुख्य परीक्षा में हिंदी ड्राफ्टिंग, निबंध लेखन और सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
UPPSC RO / ARO परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?
UPPSC RO / ARO में मुख्य रूप से दो परीक्षा होती है – प्री (Prelims) और मेंस (Mains)। इसके अलावा ARO (Assistant Review Officer) पद के लिए एक अलग से टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा होती है।
UPPSC RO/ARO प्री परीक्षा का सिलेबस क्या है?
प्री परीक्षा में सामान्य अध्ययन के तहत इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, अर्थव्यवस्था, सामान्य बौद्धिक क्षमता, उत्तर प्रदेश GK तथा करंट अफ़ेयर्स जैसे टॉपिक्स से प्रश्न आते हैं। जबकि सामान्य हिंदी पेपर में विलोम शब्द, वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि, अनेक शब्दों के एक शब्द, तत्सम एवं तद्भव शब्द, विशेष्य और विशेषण, और पर्यायवाची शब्द से प्रश्न पूछे जाते हैं।
RO/ARO मेंस परीक्षा में क्या-क्या पूछा जाता है?
मेंस परीक्षा में मुख्य रूप से 3 पेपर होते हैं — 1. सामान्य अध्ययन, 2. सामान्य हिंदी और ड्राफ्टिंग (भाग 1 और भाग 2), और 3. हिंदी निबंध। इसमें निबंध लेखन, ड्राफ्टिंग और विषय ज्ञान की गहराई चेक की जाती है।
क्या UPPSC RO/ARO के लिए टाइपिंग टेस्ट जरूरी है?
हाँ, अगर आप Assistant Review Officer (ARO) के पद के लिए अप्लाई करते हैं तो हिंदी टाइपिंग टेस्ट अनिवार्य होता है। इसमें उम्मीदवार की स्पीड और accuracy दोनों देखी जाती हैं।
क्या UPPSC RO/ARO परीक्षा के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है?
हाँ, प्री परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है। हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं, इसलिए उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों का जवाब सोच समझ कर देना चाहिए।





